Shani Budh Kendra Yog 2025: 9 जून 2025 को शनि-बुध का केंद्र योग इन तीन राशियों के लिए आर्थिक लाभ, करियर में उन्नति और पारिवारिक सुख लेकर आएगा। यह योग मानसिक शांति, सफलता और जीवन में खुशहाली प्रदान करेगा।
By Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 04 Jun 2025 05:05:35 PM (IST)
Updated Date: Wed, 04 Jun 2025 05:05:35 PM (IST)
HighLights
- वृषभ: आर्थिक लाभ
- मकर: विवाह प्रस्ताव
- कुंभ: समस्याओं से मुक्ति
धर्म डेस्क, इंदौर। Shani Budh Kendra Yog 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 9 जून 2025 को एक विशेष ज्योतिषीय योग बनने जा रहा है, जिसे “केंद्र योग” कहा जाता है। इस दिन दोपहर 4:16 बजे शनि मीन राशि में और बुध मिथुन राशि में होंगे। दोनों ग्रह एक दूसरे से 90 डिग्री के कोण पर स्थित रहेंगे।
इस योग का प्रभाव खास तौर पर कुछ राशियों पर शुभ परिणाम देगा। आर्थिक, करियर तथा पारिवारिक क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाएगा।
शनि ग्रह कर्मफल दाता हैं, जो मेहनत का फल देते हैं। बुध ग्रह ज्ञान, संवाद और बुद्धिमत्ता के कारक माने जाते हैं। ये दोनों ग्रह केंद्र योग बनाते हैं, तो इसका असर खास तौर पर तीन राशियों पड़ता है। इस समय ये राशियां आर्थिक लाभ, मानसिक शांति और करियर में प्रगति का अनुभव करेंगी।
वृषभ राशि
- वृषभ राशि के जातकों के लिए यह योग काफी शुभ रहने वाला है। आर्थिक दृष्टि से लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। एकाग्रता में वृद्धि होगी, जिससे कामों बेहतर तरीके से कर पाएंगे।
मकर राशि
- मकर राशि वालों के लिए शनि-बुध का यह केंद्र योग साहस, मेहनत और समझदारी में बढ़ोतरी लेकर आएगा। लेखन, मीडिया या संवाद से जुड़े पेशेवरों को विशेष सफलता मिलेगी।
- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और छात्र अपनी पढ़ाई में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी और अविवाहितों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।
कुंभ राशि
- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह योग जीवन की बड़ी परेशानियों से मुक्ति का कारण बनेगा। आर्थिक स्थिति में अप्रत्याशित सुधार होगा।
- विदेश में काम करने वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बेहतर होगा। अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी, जिससे जीवन में खुशहाली आएगी।







