Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Ketu Gochar: केतु 2026 तक इन 3 राशि वालों को करेगा मालामाल, धन की नहीं होगी कमी

Ketu Gochar: केतु 2026 तक इन 3 राशि वालों को करेगा मालामाल, धन की नहीं होगी कमी

केतु के पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश से मार्च 2026 तक कन्या, तुला और मकर राशि वालों को करियर, धन, व्यवसाय और संबंधों में विशेष लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, नए अवसर मिलेंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यह अवधि महत्वपूर्ण उपलब्धियों और सकारात्मक बदलावों का संकेत देती है।

Publish Date: Sun, 16 Nov 2025 11:34:42 AM (IST)

Updated Date: Sun, 16 Nov 2025 11:34:42 AM (IST)

HighLights

  1. कन्या राशि को करियर में प्रगति और रुका धन मिलेगा।
  2. तुला राशि के लिए आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं।
  3. मकर राशि को निवेश और व्यापार में बड़ा लाभ संभव।

धर्म डेस्क। वैदिक ज्योतिष में केतु को रहस्यमय, कर्मों का फल देने वाला ग्रह माना जाता है। यह अचानक परिवर्तन कराने के कारण भी जाना जाता है। ग्रहों की चाल व्यक्ति के जीवन के अलग-अलग पहलुओं करियर, धन, स्वास्थ्य और संबंधों पर गहरा प्रभाव डालती है। ऐसे में इनका हमारे जीवन में खास महत्व होता है।

6 जुलाई से केतु शुक्र ग्रह के प्रभाव वाले पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर चुका है। यह स्थिति मार्च 2026 तक बनी रहेगी। इस दौरान कई लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सौंदर्य, सुख, संतान, प्रेम और रचनात्मकता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में शुक्र के नक्षत्र में केतु का गोचर कुछ राशियों के लिए तरक्की और लाभ के रास्ते प्रशस्त करेगा।

कन्या

केतु का यह गोचर कन्या राशि वालों के लिए बड़ा सौभाग्य लेकर आया है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग बनेंगे। व्यवसाय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। नई उपलब्धियां आपकी झोली में गिर सकती हैं। स्वास्थ्य में सुधार और किसी महत्वपूर्ण यात्रा का लाभ भी संभव है, जो करियर को नई दिशा दे सकती है।

तुला

2025 तुला राशि वालों के लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। शुक्र के नक्षत्र में केतु का यह गोचर करियर में तेजी से उन्नति देगा। नया अवसर मिलेगा और काम के बदले सम्मान भी बढ़ेगा। व्यापारियों को मुनाफा और साझेदारियों से लाभ मिल सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

मकर

मकर राशि के जातकों के लिए यह अवधि अत्यंत शुभ मानी जा रही है। किसी नए प्रोजेक्ट या निवेश से विशेष लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में स्थिरता और आय में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुल मिलाकर यह समय सफलता, समृद्धि और सम्मान दिलाने वाला रहेगा।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News