Kharmas 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार खरमास को ज्योतिष और धर्म दोनों दृष्टि से खास माना जाता है। इस दौरान सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करते हैं और जिस पूरे समय सूर्य धनु में रहते हैं, उसे खरमास कहा जाता है। मान्यता है कि इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और नए कार्यों की शुरुआत जैसे मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं।
Publish Date: Mon, 15 Dec 2025 04:08:40 PM (IST)
Updated Date: Mon, 15 Dec 2025 04:08:40 PM (IST)
HighLights
- खरमास ज्योतिष और धर्म दोनों दृष्टि से खास
- इस दौरान सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करते हैं
- इस साल खरमास 16 दिसंबर को शुरू होगा
धर्म डेस्क। हिंदू पंचांग के अनुसार खरमास को ज्योतिष और धर्म दोनों दृष्टि से खास माना जाता है। इस दौरान सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करते हैं और जिस पूरे समय सूर्य धनु में रहते हैं, उसे खरमास कहा जाता है। मान्यता है कि इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और नए कार्यों की शुरुआत जैसे मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं। साल 2025 में खरमास की शुरुआत 16 दिसंबर से होने जा रही है।
हालांकि यह समय पूजा-पाठ, दान-पुण्य और धार्मिक साधना के लिए शुभ माना जाता है, लेकिन ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार सूर्य के इस गोचर का असर कुछ राशियों पर नकारात्मक भी पड़ सकता है। ऐसे में इन राशियों के जातकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।
खरमास में इन 4 राशियों को बरतनी होगी सावधानी
मिथुन राशि: इस दौरान सूर्य का प्रभाव मिथुन राशि के सातवें भाव पर पड़ेगा। पार्टनरशिप या दांपत्य जीवन में मतभेद उभर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहना जरूरी है। बातचीत में संयम रखें और अनावश्यक विवाद से बचें।
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर चौथे भाव को प्रभावित करेगा। घर-परिवार से जुड़े मामलों में तनाव बढ़ सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। इस समय संपत्ति या वाहन से जुड़े फैसले टालना बेहतर रहेगा।
धनु राशि: सूर्य स्वयं धनु राशि में गोचर करेंगे, जिससे आत्मविश्वास के साथ-साथ अहंकार भी बढ़ सकता है। इसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और संतुलित जीवनशैली अपनाएं।
मीन राशि: मीन राशि के लिए यह गोचर बारहवें भाव से संबंधित रहेगा। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आर्थिक संतुलन बिगड़ने का खतरा है। निवेश सोच-समझकर करें और यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतें।
यह भी पढ़ें- Kharmas 2025: मांगलिक कार्यों पर लगेगा ब्रेक, जानें इस महीने के जरूरी नियम, उपाय और क्या करना होगा शुभ
खरमास में क्या करें, क्या न करें?
- इस अवधि में दान-पुण्य, जप-तप और सूर्य देव की उपासना करना शुभ माना जाता है।
- विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार और नए व्यवसाय की शुरुआत खरमास के बाद ही करें।
- प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें तुलसी दल अर्पित करें।
- क्रोध से बचें और कोई भी बड़ा निर्णय फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा।
धार्मिक नियमों का पालन और संयमित व्यवहार खरमास के दौरान नकारात्मक प्रभावों को कम करने में मदद कर सकता है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।







