Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

दो हजार रुपए से अधिक के यूपीआई पेमेंट पर देना ही होगा अतिरिक्त चार्ज, Supreme Court ने रोक लगाने से किया इनकार | Parmarth TV पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त जारी होने से आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़कांड, राहुल गांधी के निशाने पर पार्टी और नेता, कहा-इनमे अंहकार की…. | Parmarth TV Bank Strike: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल हुई स्थगित, 28 सितंबर से सामान्य रूप से शुरू हुआ काम | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV

Kharmas 2025: 16 दिसंबर से खरमास शुरू, इन कामों को करने से खुलेंगे किस्मत के ताले

Kharmas 2025: 16 दिसंबर से खरमास शुरू, इन कामों को करने से खुलेंगे किस्मत के ताले

धर्म डेस्क। ज्योतिषशास्त्र में खरमास को बेहद खास माना गया है। जब सूर्य देव धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तब से खरमास की शुरुआत होती है। मान्यता है कि इस दौरान सूर्य की ऊर्जा कमजोर रहती है, इसलिए शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते।

खरमास में क्या करें?

1. दान-पुण्य करें

खरमास में दान को अत्यंत शुभ माना गया है। आप अपनी क्षमता अनुसार, अन्न, धन, काले चने, लाल कपड़े, तिल, गुड़ का दान कर सकते हैं। माना जाता है कि इससे साधक को धन, वैभव और सौभाग्य प्राप्त होता है।

2. केसर और पीली चीजों का दान

सूर्य और बृहस्पति देव की कृपा पाने के लिए केसर, पीली दाल, हल्दी, पीले वस्त्र, केले या अन्य पीले फल का दान करना शुभ फल देता है। इससे कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होने लगती हैं।

3. धार्मिक कार्य और पूजा-पाठ

खरमास में धार्मिक गतिविधियाँ अत्यंत फलदायी मानी जाती हैं। आप तीर्थ यात्रा, घर में भगवत गीता का पाठ, सत्यनारायण कथा का आयोजन कर सकते हैं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

खरमास में क्या न करें?

खरमास के दौरान शुभ कार्यों पर रोक रहती है। इस अवधि में ये काम नहीं किए जाते-

विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, जनेऊ संस्कार, नया घर, गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदना, किसी नए काम या बिज़नेस की शुरुआत नहीं की जाती है।

मान्यता है कि इस दौरान शुरू किए गए शुभ कार्य फलीभूत नहीं होते या बाधाओं का सामना करवाते हैं।

Trending News