रसोई के लिए वास्तु शास्त्र (Vastu Tips for Kitchen) में कई नियम बताए गए हैं जिनका ध्यान रखा जाए तो इससे घर में सुख-समद्धि बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजें भी बताई गई हैं जिन्हें अपने रसोई घर में रखने से बचना चाहिए। चलिए जानते हैं इस बारे में।
Publish Date: Fri, 12 Sep 2025 09:19:53 PM (IST)
Updated Date: Fri, 12 Sep 2025 09:19:53 PM (IST)
HighLights
- वास्तु शास्त्र में किचन के लिए बताए गए हैं कई बातें।
- रसोई में जरूर रखना चाहिए वास्तु नियमों का ध्यान।
- किचन में रखी कुछ चीजें बढ़ा सकती हैं मुश्किलें।
धर्म डेस्क। रसोई घर यानी किचन में वास्तु नियमों का पालन जरूरी है। धार्मिक मान्यता है कि किचन में मां अन्नपूर्णा निवास करती हैं। इसके लिए किचन को साफ एवं शुद्ध रखें। इससे मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं। मां के प्रसन्न रहने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में किचन के लिए कई नियम बनाए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। वहीं, लापरवाही बरतने से घर में नकारात्मक शक्तियों का आगमन होता है। वास्तु जानकारों की मानें तो किचन में कई चीजों को नहीं रखनी चाहिए। इन चीजों को किचन में रखने से घर की आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं…
हटाएं ऐसी चीजें
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि आपको अपने रसोई घर में खराब हो चुके उपकरण या फिर बेकार पड़े सामान को भी नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा पैदा होने लगती है, जिससे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में या तो इन उपकरणों को ठीक करवा लेना चाहिए या फिर घर से बाहर कर देना चाहिए।
तुरंत बाहर करें ऐसे बर्तन
किचन में कभी भी टूटे-फूटे या चटके हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए, क्योंकि वास्तु शास्त्र में यह माना गया है कि टूटे-फूटे बर्तनों में खाना खाने से घर में दरिद्रता का वास होता है। ऐसे में आपको इस तरह के बर्तनों को तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए।
न रखें ये चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपको अपनी रसोई में कभी भी शीशा नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। इसी के साथ किचन में झाड़ू या किचन में इस्तेमाल होने वाले गंदे कपड़े भी नहीं रखने चाहिए। इससे भी आपको नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। झाड़ू को हमेशा इस तरह रखें कि किसी की नजर उसपर न पड़े। वहीं रसोई में इस्तेमाल होने वाले कपड़ों को साफ रखें।
यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि से पहले घर से जरूर हटाएं ये चीजें, वरना रुक सकती है माता की कृपा
बढ़ सकती हैं मुसीबतें
कई लोगों की आदत होती है कि वह खराब या बासी हो चुका खाना रसोई में या अपने फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में ऐसा करना बिल्कुल गलत माना गया है। इससे आपको कई तरह की समस्याएं जैसे बीमारियां और तनाव आदि झेलना पड़ सकता है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।







