Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Lal Kitab: लाल किताब के उपाय भर देंगे आपकी तिजोरी, गुरुवार के दिन बस करना होगा ये काम

Lal Kitab:  लाल किताब के उपाय भर देंगे आपकी तिजोरी, गुरुवार के दिन बस करना होगा ये काम

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ लाल किताब के उपाय भी किए जा सकते हैं। इससे धन, सुख-समृद्धि और अन्य समस्याओं में राहत मिलती है। विशेष रूप से गुरुवार को पीले कपड़े पहनने, केले का व्रत रखने और उबले हुए चने दान करने से लाभ हो सकता है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 18 Dec 2024 05:13:56 PM (IST)

Updated Date: Wed, 18 Dec 2024 08:16:36 PM (IST)

लाल किताब के टोटकों से बदल सकती है आपकी दुनिया। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. लाल किताब में वैदिक ज्योतिष के सिद्धांतों का पालन।
  2. समस्याओं से मुक्ति के लिए सरल टोटके और उपाय।
  3. व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान के लिए ज्योतिष ज्ञान।

धर्म डेस्क, इंदौर। Lal Kitab Ke Upay: लाल किताब की सनातन धर्म में बहुत मान्यता है। यह पुस्तक वैदिक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है। इस पुस्तक की मदद से आप जीवन की हर समस्या का समाधान पता कर सकते हैं। आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो यह किताब इससे निजात दिलाने में असरदार साबित हो सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे आसान उपाय बताएंगे, जिससे धन की समस्या दूर हो सकती है।

इन उपायों को जरूर करें…

घर में सुख-समृद्धि व माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आशीर्वाद पाने के लिए लाल किताब में एक उपाय है। इसमें आपको हर गुरुवार को घर या मंदिर में केले के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना होगा। इसके अलावा आप गुरुवार के दिन ही गाय को आटे की लोई में चने की दाल, गुड़ और हल्दी मिलाकर खिला सकते हैं। इस उपाय से आपकी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।

बृहस्पति देव का मिलेगा आशीर्वाद

लाल किताब में बृहस्पति देव को खुश करने के उपाय लिखे हुए हैं। इसमें आपको हर गुरुवार के दिन ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः!’ मंत्र का जाप कर है। इस वैदिक मंत्र के जाप से आपकी हर समस्या दूर हो सकती है। आपको बृहस्पति देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उनकी पूजा के बाद गंध, अक्षत, पीले फूल व पीले रंग की मिठाई व पीले रंग का वस्त्र जरूर दान करें।

कुंडली में मजबूत होगी बृहस्पति की स्थिति

आपका जीवन कष्टों से भरा हुआ है, तो हो सकता है कि कुंडली में बृहस्पति कमजोर हो। ऐसे में लाल किताब में बताए उपाय के अनुसार आपको हर गुरुवार को गरीबों को केले और पीले रंग की मिठाई बांटनी चाहिए। आप गुरुवार के दिन गरीबों या फिर ब्राह्मणों को दही चावल भी खिला सकते हैं। ऐसा करने से कुंडली में बृहस्पति मजबूत हो सकते हैं।

Disclaimer: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News