Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Lord Jagannath Temple: यहां महाबाहु के रूप में विराजमान हैं भगवान श्री जगन्नाथ, पुरी के तर्ज पर होती है पूजा-अर्चना

Lord Jagannath Temple: यहां महाबाहु के रूप में विराजमान हैं भगवान श्री जगन्नाथ, पुरी के तर्ज पर होती है पूजा-अर्चना

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भगवान जगन्नाथ का एक भव्य मंदिर है। जहां भगवान को महाबाहु के रूप में पूजा जाता है। इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां पूजा-अर्चना की पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर के तर्ज पर की जाती है।

By Roman Tiwari

Edited By: Roman Tiwari

Publish Date: Sat, 07 Jun 2025 12:15:26 PM (IST)

Updated Date: Sat, 07 Jun 2025 12:28:25 PM (IST)

भगवान श्री महाबाहु

HighLights

  1. बिलासपुर में विराजमान हैं भगवान महाबाहु
  2. पुरी के जगन्नाथ मंदिर के तर्द पर होती है पुजा
  3. श्रद्धा, परंपरा और संस्कृति का अद्भुत संगम

धर्म डेस्क, इंदौर: भगवान जगन्नाथ के भक्तों में उनके प्रति अशिम श्रद्धा के भाव हैं, न केवल ओड़िसा के पुरी बल्की देश भर में भगवान बहुत सारे भव्य मंदिर हैं, जहां श्रद्धालू भक्ति-भाव से अपने प्रभू जगन्नाथ की अराधना करते हैं। ऐसा ही एक मंदिर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में स्थित है। जहां पिछले 29 सालों से भगवान महाबाहु विराजमान हैं। खास बात यह है कि इस मंदिर की समस्त पूजा-विधि चार धामों में से एक जगन्नाथ पुरी के तर्ज पर आधारित है।

naidunia_image

बता दें कि बिलासपुर के रेलवे परिक्षेत्र में स्थित श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर न केवल श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, बल्की यह पुरीधाम की परंपराओं को जीवंत रखने वाला एक सांस्कृतिक स्थल भी बन गया है। हर साल की तरह इस बार भी आषाढ़ मास में यहां भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा विशेष भव्यता के साथ निकाली जाएगी। मंदिर की स्थापना से लेकर नवकलेवर और रथयात्रा तक, यहां हर परंपरा पुरी की तर्ज पर निभाई जाती है। भक्तों की गगनभेदी जयघोष, सजीव रथ और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों से गूंजता यह परिसर, छत्तीसगढ़ में ओडिशा की आस्था का अद्भुत संगम बन गया है।

यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2025: अगर आप भी कर रहे हैं बाबा बर्फानी के दर्शन की तैयारी…तो जाने से पहले ध्यान रखें ये जरूरी बातें

मंदिर की स्थापना में आए थे पुरी के मुख्य पंडा

बता दें कि 26 नवंबर 1996 को इस मंदिर की स्थापना की गई थी। मंदिर की स्थापना के समय पुरी के राजा दिव्य सिंहदेव और मुख्य पंडा रमेश राजगुरु स्वयं उपस्थित थे। मंदिर में स्थापित भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाएं नीम की काष्ठ से बनी हैं, जिन्हें पुरी के कारीगर गजेंद्र महाराणा ने गढ़ा था। वर्ष 2015 में यहां पहली बार नवकलेवर कार्यक्रम हुआ, जिसमें भगवान का ब्रह्मपरिवर्तन भी हुआ।

इस साल 11 जून से शुरू महोत्सव

यहां महाप्रभु को ‘महाबाहु’ के रूप में पूजा जाता है, जो अपने भक्तों का स्वागत सदैव खुली बाहों से करते हैं। इस साल 11 जून को महाप्रभु का महास्नान पर्व मनाया जाएगा, वहीं 27 जून को रथ महोत्सव की गूंज रेलवे क्षेत्र से लेकर पूरे शहर में सुनाई देगी।

आषाढ़ माह का है विशेष महत्व

आषाढ़ मास का इस मंदिर और रथयात्रा से विशेष नाता है। पुराणों के अनुसार, भगवान का जन्म भी इसी माह हुआ और समुद्र के रास्ते उनकी प्रतिमा की लकड़ी भी आषाढ़ में ही आई। स्नान पूर्णिमा को 108 कलश जल और 64 जड़ी-बूटियों से भगवान का स्नान कराया जाता है, जिसके बाद वे 15 दिन बीमार रहते हैं और फिर रथयात्रा में विराजते हैं।

यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Darbar: श्रीराम के ननिहाल की माता शबरी को मिला अयोध्या राम दरबार में स्थान… जानिए शिवरीनारायण के बारे में

श्रद्धा, परंपरा और संस्कृति का अद्भुत केंद्र

बिलासपुर का यह मंदिर श्रद्धा, परंपरा और संस्कृति का अद्भुत केंद्र है। आषाढ़ मास की शुरुआत के साथ यहां उत्सवों की श्रृंखला शुरू हो जाती है। स्नान पूर्णिमा के दिन, भगवान को 108 कलशों और आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से स्नान कराकर उन्हें आराम दिया जाता है, जो उनके मानवीय स्वरूप को दर्शाता है। इस दौरान मंदिर में विशेष उपचार की व्यवस्था की जाती है और उन्हें ‘अनासक्त’ रखा जाता है।

रंगबिरंगे वस्त्रों में रथ खींचते हैं भक्त

रथयात्रा में हजारों श्रद्धालु जुटते हैं। रंगबिरंगे वस्त्रों में रथ खींचते भक्त, ढोल-मंजीरों की ताल पर झूमती टोली और मंदिर के पंडों द्वारा की जाने वाली पारंपरिक पूजा यह सब मिलकर रेलवे परिक्षेत्र को एक आध्यात्मिक धाम में बदल देते हैं। रथयात्रा के दिन भगवान अपने बहन और भाई के साथ नगर भ्रमण करते हैं, जो भक्तों के लिए वर्ष भर की सबसे बड़ी भक्ति-घड़ी होती है।

Trending News