Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Mangal Gochar 2025: मंगल का सिंह में होगा गोचर… ये राशि वाले हो जाएं सावधान, जीवन में आएंगी चुनौतियां

Mangal Gochar 2025: मंगल का सिंह में होगा गोचर… ये राशि वाले हो जाएं सावधान, जीवन में आएंगी चुनौतियां

मंगल ग्रह ने 8 जून की रात सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है, जहां यह 28 जुलाई तक रहेगा। इस दौरान मंगल राहु और केतु के प्रभाव में रहेगा, जिससे अंगारक योग बनेगा। यह गोचर न केवल राशियों पर असर डालेगा, बल्कि देश और समाज पर भी प्रभावशाली परिणाम ला सकता है। आइए जानते हैं 12 राशियों पर इसका क्या असर पड़ेगा।

By Himadri Hada

Edited By: Himadri Hada

Publish Date: Sun, 08 Jun 2025 08:53:56 PM (IST)

Updated Date: Sun, 08 Jun 2025 09:02:50 PM (IST)

राशिफल से जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

HighLights

  1. मंगल राहु और केतु के प्रभाव में रहेगा, जिससे ‘अंगारक योग’ बनेगा।
  2. अंगारक योग उग्रता, आक्रोश और घरेलू कलह का संकेत देता है।
  3. इस राशि में भूमि-वाहन विवाद या हृदय से जुड़ी समस्या हो सकती है।

धर्म डेस्क, इंदौर। 8 जून की रात 1:33 बजे मंगल ग्रह ने सिंह राशि में प्रवेश किया। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा के अनुसार, सिंह एक उग्र राशि है और मंगल भी उग्र ग्रह माना जाता है। इस कारण यह गोचर बहुत खास माना जा रहा है। इस बार की खास बात यह है कि मंगल राहु और केतु के प्रभाव में रहेगा, जिससे ‘अंगारक योग’ बन रहा है।

यह योग उग्रता, आक्रोश, दुर्घटना और घरेलू कलह का संकेत देता है। देश में भी आंतरिक चुनौतियां बढ़ सकती हैं, जैसे – विरोध, राजनीतिक तनाव, सामाजिक असंतुलन आदि। कुछ क्षेत्रों में हल्के भूकंप के झटके या आगजनी की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं।

अब जानते हैं मंगल के इस गोचर का राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

मेष राशि

मंगल पंचम भाव में रहेगा। संतान पक्ष को लेकर चिंता हो सकती है। पढ़ाई या प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है।

वृषभ राशि

मंगल चौथे भाव में गोचर करेगा। भूमि-वाहन विवाद या हृदय से जुड़ी समस्या हो सकती है। परिवार में वाद-विवाद से बचें।

मिथुन राशि

मंगल तीसरे भाव में रहेगा। यदि आप ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें, तो यह गोचर फायदेमंद रहेगा। यात्रा और साहसिक कार्यों में सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि

दूसरे भाव में मंगल का गोचर होगा। वाणी पर नियंत्रण जरूरी है, अन्यथा परिवार में तनाव हो सकता है।

सिंह राशि

मंगल आपकी ही राशि में है। आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन राहु-केतु के कारण गुस्से और अहंकार पर काबू रखें। चोट या दुर्घटना की संभावना से सावधान रहें।

कन्या राशि

द्वादश भाव में मंगल के कारण खर्चे बढ़ सकते हैं। नींद की कमी और मानसिक तनाव हो सकता है।

तुला राशि

मंगल लाभ भाव में गोचर करेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ की संभावना है। निवेश में सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

दशम भाव में मंगल कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां लाएगा। लीडरशिप की क्षमता से तरक्की होगी।

धनु राशि

नवम भाव में मंगल से शिक्षा और संतान से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है।

मकर राशि

अष्टम भाव में गोचर अशुभ हो सकता है। स्वास्थ्य समस्याएं और अचानक खर्चे की संभावना है।

कुंभ राशि

सप्तम भाव में मंगल वैवाहिक जीवन में तनाव ला सकता है। पार्टनर से बहस से बचें।

मीन राशि

छठे भाव में मंगल शत्रु और रोगों से लड़ने की शक्ति देगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।

Trending News