Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG Cylinder: 500 रुपए से अधिक सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर! ये है आज की रेट | Parmarth TV Iran ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा खोलने के लिए अब अमेरिका के सामने रख दी हैं ये तीन शर्तें, न्यूयॉर्क में हुई बातचीत | Parmarth TV Rajasthan में संजय भाटिया बने भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी, सतीश पूनिया को दो राज्यों की मिली जिम्मेदारी, देखें ये लिस्ट | Parmarth TV सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, कर दिया DA और DR में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान, बढ़ जाएगा वेतन | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, पीएम मोदी की मिमिक्री मामले में बोले फडणवीस, राहुल गांधी को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन | Parmarth TV

March Numerology: मार्च में इन मूलांक वालों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा प्रमोशन और मान-सम्मान, पढ़ें कैसा रहेगा महीना?

March Numerology: मार्च में इन मूलांक वालों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा प्रमोशन और मान-सम्मान, पढ़ें कैसा रहेगा महीना?

अंक ज्योतिष के अनुसार, मार्च 2026 का महीना रचनात्मकता और नई ऊर्जा का संचार लेकर आ रहा है। यूनिवर्सल मंथ नंबर 3 के प्रभाव से यह समय नेटवर्किंग और खुशिय …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 28 Feb 2026 04:40:08 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Feb 2026 07:10:11 PM (IST)

मार्च में इन मूलांक वालों की चमकेगी किस्मत।

HighLights

  1. इन मूलांक वालों के लिए गोल्डन रहेगा मार्च
  2. प्रमोशन और मान-सम्मान के हैं प्रबल योग
  3. रचनात्मकता और सफलता का पूरा भविष्यफल

धर्म डेस्क। अंक ज्योतिष के अनुसार, मार्च 2026 का महीना रचनात्मकता और नई ऊर्जा का संचार लेकर आ रहा है। यूनिवर्सल मंथ नंबर 3 के प्रभाव से यह समय नेटवर्किंग और खुशियों के विस्तार के लिए विशेष माना जा रहा है। अंक के अनुसार, मूलांक 1 से 3 के जातकों के लिए यह महीना प्रगति और व्यक्तिगत विकास के नए द्वार खोलेगा। यहां मूलांक के आधार पर मार्च महीने का विस्तृत विवरण दिया गया है।

मूलांक 1: आत्मविश्वास और सम्मान का समय

(1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

  • करियर और धन: कार्यक्षेत्र में आपकी संचालन क्षमता में निखार आएगा और पुरानी मेहनत के लिए आपको सम्मान मिलेगा। सफलता के लिए टीम वर्क पर भरोसा करना हितकारी रहेगा। निवेश के लिए यह समय अपनी स्किल्स और ब्रांडिंग पर खर्च करने के लिए उत्तम है।

  • सेहत: ऊर्जा का स्तर बढ़ा रहेगा, लेकिन काम के बोझ से सिरदर्द की समस्या हो सकती है। मानसिक शांति के लिए अपनी किसी हॉबी पर समय बिताएं।
  • रिश्ते: बातचीत के जरिए पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अहंकार को त्याग कर रिश्तों में सहजता बनाए रखें।
  • विशेष सलाह: सकारात्मक संचालन और धैर्य ही आपको शिखर पर ले जाएगा।
  • मूलांक 2: साझेदारी और आर्थिक लाभ के योग

    (2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग)

    • करियर और धन: झिझक छोड़कर आगे बढ़ने का समय है; पार्टनरशिप और टीम वर्क से बड़ी सफलता मिल सकती है। नए संपर्कों से आर्थिक लाभ होगा, लेकिन बजट का ध्यान रखें और फिजूलखर्ची से बचें।
    • सेहत: मूड स्विंग्स में कमी आएगी, फिर भी मन की चंचलता बनी रह सकती है। प्रकृति के करीब समय बिताना और संगीत सुनना तनाव कम करने में मददगार होगा।
    • रिश्ते: प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और आपसी तालमेल बेहतर होगा। छोटी बातों पर अधिक विचार करने के बजाय ईमानदारी से संवाद करें।
    • विशेष सलाह: सहजता और ईमानदारी आपके रिश्तों को और भी मजबूत बनाएगी।

    मूलांक 3: रचनात्मकता और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि

    (3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोग)

    • करियर और धन: यह महीना आपके लिए बेहद शानदार रहेगा; नौकरी में प्रमोशन या नए बड़े प्रोजेक्ट की प्रबल संभावना है। विशेषकर शिक्षक, लेखक और सलाहकारों के लिए पेशेवर साख मजबूत होने का समय है।
    • सेहत: ऊर्जा भरपूर रहेगी, लेकिन कार्यों की अधिकता से थकान हो सकती है। शारीरिक क्षमता बनाए रखने के लिए समय-समय पर छोटे ब्रेक लेते रहें।
    • रिश्ते: आपका आकर्षक व्यक्तित्व सामाजिक दायरे को बढ़ाएगा। रिश्तों में हंसी-मजाक से नजदीकियां बढ़ेंगी और सिंगल लोगों के जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।
    • विशेष सलाह: अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए जीवन में अनुशासन को प्राथमिकता दें।

    यह भी पढ़ें- सिर्फ रस्म नहीं, जीवन का संविधान हैं ‘सात फेरे’, समझें मंडप में अग्नि के सामने लिए जाने वाले 7 वचनों का गहरा अर्थ

    मार्च 2026 में योजनाबद्ध तरीके से काम करना सफलता की कुंजी साबित होगा। जहाँ मूलांक 1 के लिए आत्मविश्वास जरूरी है, वहीं मूलांक 2 को बजट और मूलांक 3 को अनुशासन पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

    Trending News