Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मूसा | Parmarth TV 1 October: नए महीने की पहली तारीख से बदलने जा रहे ये नियम, पड़ेगा आपकी जेब पर भी असर | Parmarth TV उज्जैन में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने पर हुआ हंगामा, पांच लोग गिरफ्तार | Parmarth TV Bank Holiday: जाने अक्टूबर महीने में कितनों दिनों के लिए रहेगी बैंकों में छुट्टियां, अटक सकते हैं आपके काम | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV

Monthly Horoscope August 2025: इन राशियों को अगस्त महीने में व्यापार में मिलेगी सफलता, पढ़ें सम्पूर्ण राशिफल

Monthly Horoscope August 2025: इन राशियों को अगस्त महीने में व्यापार में मिलेगी सफलता, पढ़ें सम्पूर्ण राशिफल

धर्म डेस्क, इंदौर। अगस्त 2025 का महीना राशिफल के दृष्टिकोण से कई राशियों के लिए नए मोड़ और अनुभव लेकर आया है। कुछ राशि वालों के लिए यह समय नई शुरुआत और तरक्की का रहेगा, जबकि कुछ को सतर्क रहना होगा, खासकर स्वास्थ्य, संबंधों और निवेश को लेकर।

आइए जानते हैं 12 राशियों का स्वास्थ्य, वित्त, करियर और लव लाइफ से जुड़ा मासिक राशिफल…

मेष: यह महीना चुनौतियों से भरा रहेगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। लंबी यात्राओं के योग हैं लेकिन आर्थिक स्थिति डांवाडोल रहेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा और संपत्ति से जुड़े विवाद हो सकते हैं। रिश्तों में मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृषभ: सामान्य परिस्थितियों वाला महीना रहेगा। काम में भागदौड़ बढ़ेगी, जिससे थकावट हो सकती है। आर्थिक रूप से थोड़ी तंगी रहेगी, लेकिन माह के अंत तक स्थिति सुधरेगी। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा। कोर्ट कचहरी से राहत मिलने की संभावना है।

मिथुन: शुभ संकेतों से भरा समय है। आर्थिक कर्ज से राहत और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं और नई खुशियां दस्तक देंगी। हालांकि माह के अंत में कोई विवाद मानसिक अशांति दे सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी मिलेगी।

कर्क: मिश्रित फलदायी समय रहेगा। कर्ज और विवाद दोनों परेशान कर सकते हैं। सहकर्मियों से धोखे की संभावना है। परिवार में असहमति बढ़ सकती है। निवेश सोच-समझकर करें और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।

सिंह: पारिवारिक कलह और व्यापारिक जोखिम बढ़ सकते हैं। अधिकारी वर्ग से संबंध बिगड़ सकते हैं, अतः वाणी पर संयम रखें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन आर्थिक लेनदेन में सावधानी जरूरी है।

कन्या: स्वास्थ्य में सुधार और व्यापार में लाभ के प्रबल योग हैं। विदेश यात्रा संभव है। साझेदारियों से फायदा होगा, लेकिन कुछ रिश्तेदार आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। वाहन या संपत्ति क्रय के योग बन रहे हैं।

तुला: रुके कार्य पूरे होंगे और आर्थिक लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। मां से जुड़ी बातों को गोपनीय रखें। शेयर बाजार से लाभ संभव है। लंबी यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में संतुलन बनाए रखें।

वृश्चिक: आर्थिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण समय है। खर्चों में वृद्धि होगी और सेहत बिगड़ सकती है। सहकर्मियों से सावधान रहें और किसी भी बड़े निर्णय से पहले सोच-विचार करें। परिवार के साथ संबंधों में खटास संभव है।

धनु: सेहत पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है। खानपान पर नियंत्रण जरूरी है। पारिवारिक तनाव और संपत्ति विवाद की संभावना है। कार्य का दबाव मानसिक थकान ला सकता है।

मकर: अत्यंत शुभ समय है। मनचाही इच्छाएं पूरी होंगी। नौकरी में तरक्की, व्यापार में लाभ और पारिवारिक सुख मिलेगा। नए स्थान पर रहने या तीर्थ यात्रा का योग है। घर में शुभ कार्य संभव हैं और सहकर्मी आपका साथ देंगे।

कुंभ: खुशियों से भरा महीना रहेगा। सेहत में सुधार, कार्यक्षेत्र में उन्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में जॉब से जुड़ी खुशखबरी आ सकती है। विरोधी भी आपकी तारीफ करेंगे।

मीन: नए अवसरों का महीना है। कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और आप कोई नई योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी से तालमेल बेहतर रहेगा। नौकरी में सराहना मिलेगी।

Trending News