Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

MP का अनोखा मंदिर… यहां सिर्फ ढाई दिन के लिए आते हैं द्वारकाधीश, पूरी करते हैं भक्तों की मनोकामना, जानिए पूरी कहानी

MP का अनोखा मंदिर… यहां सिर्फ ढाई दिन के लिए आते हैं द्वारकाधीश, पूरी करते हैं भक्तों की मनोकामना, जानिए पूरी कहानी

Diwali 2025: भगवान द्वारिकाधीश ढाई दिन के लिए मेहमान बनकर मुरैना गांव आएंगे। बुधवार पड़वा के दिन भगवान को ढोल नगाड़ों के साथ मुरैना गांव स्थित दाऊजी मंदिर लाया जाएगा। इसके बाद यहां भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का आयोजन किया जाएगा। इस लीला मेला में तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Publish Date: Tue, 21 Oct 2025 08:02:16 PM (IST)

Updated Date: Tue, 21 Oct 2025 08:02:16 PM (IST)

मुरैना में सिर्फ ढाई दिन के लिए आते हैं द्वारकाधीश।

HighLights

  1. मुरैना गांव में ढाई दिन के लिए मेहमान बनकर आएंगे द्वारिकाधीश
  2. ढोल नगाड़ों के साथ मुरैना गांव स्थित दाऊजी मंदिर लाया जाएगा
  3. लीला मेला में तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। भगवान द्वारिकाधीश ढाई दिन के लिए मेहमान बनकर मुरैना गांव आएंगे। बुधवार पड़वा के दिन भगवान को ढोल नगाड़ों के साथ मुरैना गांव स्थित दाऊजी मंदिर लाया जाएगा। इसके बाद यहां भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का आयोजन किया जाएगा। इस लीला मेला में तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इस परंपरा को पिछले 700 साल से निभाया जा रहा है। यहां श्रीकृष्ण के परमभक्त गोपेश्वर स्वामी को भगवान ने दर्शन देकर ढाई दिन मेहमान बनकर आने का वादा किया था। तब से ऐसा माना जाता है कि द्वारिकाधीश यहां विराजमान रहते हैं।

वचन निभाने के लिए आते श्रीकृष्ण यहां

उल्लेखनीय है कि मुरैना गांव में संत गोपेश्वर स्वामी भगवान के भक्त थे, तब वह द्वारिका भगवान की नगरी नहीं जा सके तो उन्होंने भगवान से प्रार्थना की थी। भगवान ने उन्हें दर्शन देकर द्वारिकाधीश के रूप में दीपावली की पड़वा से ढाई दिनों तक यहां आने का वायदा किया था। तभी से यहां परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। गोपेश्वर स्वामी को दाऊ के नाम से सब जानते थे, तभी से मंदिर का नाम भी दाऊजी मंदिर पड़ गया।

यह भी पढ़ें- Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा पर करें श्री गिरिराज चालीसा का पाठ, बनेंगे सभी बिगड़े काम

नाग देवता के दर्शन के लिए उमड़ेगी भीड़

इन ढाई दिनों के आयोजन में पहले दिन भगवान को रथ पर विराजमान कर लाया जाएगा, जिसमें कृष्ण व बलदाऊ के रूप में बालकों को सजाया जाएगा। इसके दूसरे दिन कालिया नाग नाथने की लीला होगी, जिसे देखने तालाब पर हजारों लोग जुटेंगे। वहीं इस नाग को भी स्वामी परिवार में इसी साल जन्मा कोई बच्चा ही नाथेगा। इसके बाद अंतिम दिन घुड़दौड़ का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर भगवान की विदाई की जाएगी।

Trending News