Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: क्या आज बढ़ा दी गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV LPG Cylinders:  जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें, देखें लिस्ट | Parmarth TV शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान ने अमेरिका को अब दे डाली है ये चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर… | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  2,716 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV PF सदस्य की मौत पर परिवार को मिलता है सात लाख रुपए तक का बीमा और पेंशन, ये है नियम | Parmarth TV अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे Xi Jinping, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़कर किया ऐसा | Parmarth TV India: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो के सामने उठाया 100 प्रतिशत टैरिफ वाला मुद्दा | Parmarth TV PM Kisan Scheme: अगले साल से किसानों को 6000 के स्थान पर मिलेंगे सालाना 10000 रुपए! | Parmarth TV National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV

MP के ऐसे 5 सिद्ध शक्तिपीठ जहां पूरी होती है हर मुराद, नवरात्रि में करें इन मंदिरों के दर्शन और जानें इनकी महिमा

MP के ऐसे 5 सिद्ध शक्तिपीठ जहां पूरी होती है हर मुराद, नवरात्रि में करें इन मंदिरों के दर्शन और जानें इनकी महिमा

नौ दिवसीय उत्सव को लेकर पूरे मध्य प्रदेश में उत्साह का माहौल है। हृदय प्रदेश की धरा न केवल प्राकृतिक सुंदरता, बल्कि अपनी प्राचीन शक्तिपीठों और सिद्ध प …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 20 Mar 2026 06:13:49 PM (IST)Updated Date: Fri, 20 Mar 2026 06:13:49 PM (IST)

MP के 5 भव्य मंदिर जहां साक्षात विराजती हैं देवी।

HighLights

  1. MP के 5 भव्य मंदिर जहां साक्षात विराजती हैं देवी
  2. एमपी के इन प्रसिद्ध मंदिरों में करें माता के दर्शन
  3. एमपी के इन दिव्य धामों की यात्रा का बनाएं प्लान

धर्म डेस्क। बसंत की बयार के साथ ही आध्यात्मिक चेतना का महापर्व ‘चैत्र नवरात्रि’ दस्तक दे दी है। 19 मार्च 2026 से शुरू हुए इस नौ दिवसीय उत्सव को लेकर पूरे मध्य प्रदेश में उत्साह का माहौल है। हृदय प्रदेश की धरा न केवल प्राकृतिक सुंदरता, बल्कि अपनी प्राचीन शक्तिपीठों और सिद्ध पीठों के लिए भी जानी जाती है। आइए, इस नवरात्रि यात्रा पर चलें और जानें उन पांच मंदिरों के बारे में, जहां दर्शन मात्र से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

इंदौर का बिजासन माता मंदिर

naidunia_image

इंदौर स्थित बीजासन माता मंदिर अपनी नौ दिव्य प्रतिमाओं के लिए विख्यात है। इसे एक प्रमुख ‘सिद्ध पीठ’ माना जाता है। नवरात्रि के दौरान यहां का मेला और विशेष श्रृंगार देखने लायक होता है। भक्तों का विश्वास है कि यहां की ऊर्जा जीवन के सभी संकटों को हर लेती है।

दतिया की पीताम्बरा पीठ

naidunia_image

ग्वालियर के समीप दतिया में स्थित पीताम्बरा पीठ मां बगलामुखी का अत्यंत शक्तिशाली केंद्र है। इसे शत्रुओं पर विजय और राजसत्ता प्राप्ति के लिए प्रमुख सिद्ध पीठ माना जाता है। यहां का वातावरण तंत्र-मंत्र साधना और सात्विक भक्ति के अनूठे संगम को दर्शाता है।

मैहर की शारदा भवानी

naidunia_image

सतना जिले की त्रिकुटा पहाड़ी पर विराजीं मां शारदा का धाम पूरे देश में प्रसिद्ध है। 1,063 सीढ़ियों की चढ़ाई के बाद मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन होते हैं। लोक मान्यताओं के अनुसार, बुंदेलखंड के अमर योद्धा आल्हा और ऊदल आज भी अदृश्य रूप में सबसे पहले यहां पहुंचकर मां की पूजा करते हैं। नवरात्रि में यहां की भव्य आरती और पहाड़ी से दिखने वाला नज़ारा श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर देता है।

उज्जैन का हरसिद्धि मंदिर

naidunia_image

महाकाल की नगरी उज्जैन में स्थित हरसिद्धि माता मंदिर 51 शक्तिपीठों में शुमार है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, यहां देवी सती की कोहनी गिरी थी। नवरात्रि की शाम यहां के दीप स्तंभों को जब प्रज्वलित किया जाता है, तो पूरा मंदिर सोने की तरह चमक उठता है।

सलकनपुर का विजयासन धाम

naidunia_image

सीहोर जिले में स्थित सलकनपुर देवी मंदिर भोपाल से मात्र 80 किमी की दूरी पर एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। यहां माता ‘विजयासन’ के रूप में विराजमान हैं। नवरात्रि में लाखों श्रद्धालु सीढ़ियों या रोप-वे के जरिए मां के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। माना जाता है कि यहां आने वाले भक्त कभी खाली हाथ नहीं लौटते।

Trending News