Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Nautapa 2025: 25 मई से लगेंगे नौतपा… ज्योतिषाचार्यों का अनुमान- शुरू में तपेंगे, आंधी व बारिश भी होगी

Nautapa 2025: 25 मई से लगेंगे नौतपा… ज्योतिषाचार्यों का अनुमान- शुरू में तपेंगे, आंधी व बारिश भी होगी

Nautapa 2025: उत्तर भारत सहित देश के अधिकांश हिस्से में भीषण गर्मी पड़ रही है, तो कहीं-कहीं तेज आंधी के साथ बारिश भी हो रही है। अब सभी को नौतपा का इंतजार है। माना जाता है कि इस दौरान भीषण गर्मी पड़ती है। नौतपा का ज्योतिषीय महत्व भी है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 05 May 2025 07:38:37 AM (IST)

Updated Date: Mon, 05 May 2025 10:28:13 AM (IST)

नौतपा के मुख्य रूप से सूर्य से संबंधित खगोलीय घटना है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश होता है
  2. भीषण गर्मी मानी जाती है अच्छा संकेत
  3. इस दौरान सूर्य की आराधना का महत्व

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर (Nautapa 2025)। नौतपा 25 मई से शुरू होंगे और तीन जून को समाप्त होंगे। नौतपा (Nautapa) भगवान सूर्यदेव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ शुरू होते हैं।

नौ दिन की अवधि सूर्य पृथ्वी के सबसे नजदीक होने के कारण धरती और आसमान भट्टी की तरह तपने लगते हैं और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है। जब सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब नौतपा समाप्त हो जाता है।

सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश

  • ज्योतिषगणना के अनुसार, नौतपा शुरुआत में तपेगा, वहीं मध्य और अंत में आंधी के साथ बारिश भी होने की आशंका है। यह नौ दिन प्रकृति के लिए भी अहम माने जाते हैं, क्योंकि इस दौरान धरती सूर्य की तेज ऊष्मा को अवशोषित करती है, जो आगे चलकर मानसून के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करती है।
  • ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि नौतपा की 9 दिनों की अवधि होती है, जो हर साल सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर शुरू होती है। यह एक ऐसी समयावधि होती है, जब सूर्य देव अपनी पूरी शक्ति से पृथ्वी को तपाते हैं।

naidunia_image

नौतपा की तपन से अच्छे मानसून के संकेत

ज्योतिषियों का मानना है कि यहीं ऊष्मा आगे चलकर मानसून के आगमन के लिए आवश्यक परिस्थितियां तैयार करती है। माना जाता है कि यह प्राकृतिक प्रक्रिया मानसून के वर्षा चक्र को सक्रिय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मानसून में अच्छी वर्षा का होना नौतपा की भीषण गर्मी का होना भी एक कारण माना गया है।

naidunia_image

(यहां भी क्लिक करें – मध्‍य प्रदेश में मौसम के दो रंग, आधे शहरों में तपिश, यहां बादल, बूंदाबांदी)

नौतपा में सूर्य की आराधना करें

  • नौतपा के मुख्य रूप से सूर्य से संबंधित खगोलीय घटना है। सूर्य न केवल पृथ्वी और सौरमंडल का केंद्र हैं, बल्कि वैदिक ज्योतिष में उन्हें ग्रहों के स्वामी की उपाधि भी दी गई है।
  • हिंदू धर्म में सूर्य जीवन की ऊर्जा के स्रोत, स्वास्थ्य के संरक्षक और आध्यात्मिक चेतना के सबसे बड़े प्राकृतिक स्रोत हैं। इसलिए इस दौरान सूर्य पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। नौतपा में विधि-विधान से सूर्यदेव की उपासना करनी चाहिए।
  • इससे जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत हो सकती है। इसके साथ रोजाना सुबह उठकर सूर्य देव को जल अर्पित करें। इसके लिए एक तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल फूल और रोली डालें।
  • इसके बाद सूर्य देव को देखते हुए अर्घ्य दें। ऐसा करने से जातक को सूर्य देव की कृपा की प्राप्ति होती है और जीवन में सकारात्मकता ऊर्जा का संचार बना रहता है।

Trending News