Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

New Year 2026: नए साल से पहले जरूर करें ये काम, बरसेगी मां लक्ष्मी जी की कृपा

New Year 2026: नए साल से पहले जरूर करें ये काम, बरसेगी मां लक्ष्मी जी की कृपा

धर्म डेस्क। नया साल आने बस कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में, सभी की यही इच्छा होती है कि आने वाला साल उनके लिए सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। कई लोग नए साल पर प्रण या रेजोल्यूशन लेते हैं, ताकि आने वाला जीवन सुखद और बेहतर बन सके।

अगर आप भी नए साल की शुरुआत बेहतर तरीके से करना चाहते हैं, तो इन चीजों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना सकते हैं। इससे आपको स्वास्थ्य से लेकर व्यापार में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

दिन की शुरुआत में करें ये काम

नए साल में ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त करने के लिए आप रोजाना सुबह उठकर सबसे पहले ईश्वर और अपने ईष्ट देव का ध्यान करें। फिर अपनी हथेलियों को आपस में जोड़कर इनके दर्शन करें और इस मंत्र का जप करें। इस मंत्र को कर दर्शन मंत्र कहा जाता है।

‘कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्’

इसके बाद अपनी हथेलियों आपस में रगड़कर चेहरे पर तीन-चार बार फेरें। इससे भक्त पर देवी-देवताओं की कृपा बना रहती है। साथ ही, दिन की शुरुआत सकारात्मकता के साथ होती है। इस मंत्र का जप करना बेहद लाभकारी माना जाता है।

जरूर करें ये काम

घर में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। नए साल की शुरुआत से पहले रोजाना तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं। इससे आसपास की नकारात्मकता दूर होती है और वातावरण शुद्ध रहता है।

नकारात्मकता दूर करने के उपाय

naidunia_image

पानी में नमक मिलाकर घर में पोछा लगाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है। इससे जातक को वास्तु दोष से भी राहत मिलती है। इसके अलावा आप कपूर, धूप या गूगल जलाकर इसकी धूनी से पूरे घर में दे सकते हैं। इससे घर का वातावरण शुद्ध रहता है।

रोजाना करें इन मंत्रों का जप

आप रोजाना सुबह-सुबह स्नान आदि के बाद इस मंत्रों का जप करके भी शुभ परिणामों की प्राप्ति कर सकते हैं।

1. गायत्री मंत्र –

ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।।

2. “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय”

3. भूमि वंदना मंत्र –

समुद्रवसने देवि पर्वतस्तनमण्डिते ।

विष्णुपत्नि नमस्तुभ्यं पादस्पर्शं क्षमस्व मे।।

Trending News