Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी को सनातन धर्म के सबसे कठिन व्रतों में माना जाता है। एकादशी पर लोग व्रत रखते हैं और द्वादशी तिथि पर उपवास तोड़ने के बाद केवल पानी पीने की अनुमति होती है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 04 Jun 2025 01:07:21 PM (IST)
Updated Date: Wed, 04 Jun 2025 01:07:21 PM (IST)
HighLights
- 6 जून, शुक्रवार को मनाई जाएगी निर्जला एकादशी
- सबसे कठोर व्रतों में से मानी जाती है निर्जला एकादशी
- निर्जल रहकर श्रीहरि भक्त करेंगे मोक्ष की कामना
धर्म डेस्क, इंदौर (Nirjala Ekadashi 2025)। निर्जला एकादशी छह जून को शुभ रवि योग छह जून, शुक्रवार को मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि साल की सभी 24 एकादशी में निर्जला एकादशी का अधिक महत्व होता है।
मध्य प्रदेश में ग्वालियर के ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि यह व्रत विधिपूर्वक करने से साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार निर्जला एकादशी का बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है।
निर्जला एकादशी पर इन चीजों का करें दान
निर्जला एकादशी व्रत का पारण करने के बाद अन्न, धन और कपड़े समेत आदि चीजों का दान जरूर करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से व्रत का पूर्ण फल मिलता है। साथ ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
यहां भी क्लिक करें – Duryodhan बहुत बुरा था, लेकिन दोस्ती का पक्का था… दोस्त के साथ धोखे से बड़ा कोई पाप नहीं
बुध मिथुन राशि में करेंगे प्रवेश, बनेगा दुर्लभ संयोग
निर्जला एकादशी के दिन रवि योग बन रहा है और इस दिन बुध ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जो कि एक दुर्लभ संयोग है। साथ ही पारण वाले दिन द्विपुष्कर और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जिससे श्रीहरि की कृपा आप पर बनी रहेगी।







