OM Namah Shivay: मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित गौतीर्थ तुलसी तपोवन गौशाला श्रीधाम वृंदवान के कौशिक महाराज ने बताया कि घर में महादेव की पिंडी होने से क्या चमत्कारी फल प्राप्त प्राप्त होते हैं। उन्होंने भगवान शिव की आराधना का महत्व भी बताया।
By Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 16 May 2025 10:14:26 AM (IST)
Updated Date: Fri, 16 May 2025 02:36:54 PM (IST)
HighLights
- भगवान शिव को जल चढ़ाने से घर में क्लेश दूर होते हैं
- शिव आराधना करने से मनुष्य को सद्गति प्राप्त होती है
- कन्याओं को अच्छा वर मिलता है, बच्चे कुशाग्र होते हैं
धर्म डेस्क, इंदौर (Om Namah Shivay)। ‘घर में वास्तुदोष से परेशान होकर हम कई तरह के उपाय करते हैं, लेकिन यदि अपने पूजा घर में महादेव की पिंडी (Shivling) स्थापित कर लें, तो वास्तुदोष (Vastu Upay) समाप्त हो जाता है। इसलिए एक भी घर ऐसा न हो, जिसमें भगवान शिव की पिंडी न हो।’
मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित गौतीर्थ तुलसी तपोवन गौशाला श्रीधाम वृंदवान के कौशिक महाराज ने फूलबाग शिवलोक धाम में आयोजित हो रही शिवपुराण कथा के पहले दिन यह बात कही।
ओम नम: शिवाय का जाप करने वालों के नियम
- कौशिक महाराज ने बताया कि जलहरी के सामने प्रदोषकाल में घी का दिया रखने से शिक्षा में सफलता मिलती है। मन लगाकर शिव आराधना करें, तो सफलता निश्चित मिलेगी। ओम नम: शिवाय का जाप साधक को दूसरे का भोजन और बिस्तर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

पिंडी पर चढ़ाया एक बूंद जल भी देता है फल
कौशिक महाराज ने भगवान शिव पर जल चढ़ाने की महिमा का बखान करते हुए कहा कि भगवान शिव की पिंडी पर गलती से भी यदि एक बूंद जल गिर जाए, तो भी उसका अनंत फल प्राप्त होता है और स्वत: ही जीवन में चमत्कार होने लगते हैं।
भगवान शिव को जल चढ़ाने से घर में व्याप्त सभी प्रकार के क्लेश दूर हो जाते हैं। शिव की आराधना करने से मनुष्य को सद्गति प्राप्त होती है। भगवान शिव का चिंतन करने वाले दुख के भागीदारी नहीं होते हैं।
.jpg)
(कौशिक महाराज की कथा में उपस्थित महिलाएं।)
यहां भी क्लिक करें – अब ऑनलाइन कर सकेंगे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का अभिषेक और पूजन
शिव का चिंतन करने वाले कभी दुख के भागीदार नहीं हो सकते हैं। मृत्यु उपरांत शिवकृपा से ही मुक्ति मिलती है, इसलिए मौत से पहले जीवन को सुंदर बना लें। 50 हजार पार्थिव शिवलिंग जल में प्रवाहित करने से कुंवारी कन्याओं को अच्छे वर की प्राप्ति होती है तथा मंदबुद्धि बच्चों कुशाग्र बुद्धि हो जाते हैं।







