Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Cylinders:  जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें, देखें लिस्ट | Parmarth TV शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान ने अमेरिका को अब दे डाली है ये चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर… | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  2,716 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV PF सदस्य की मौत पर परिवार को मिलता है सात लाख रुपए तक का बीमा और पेंशन, ये है नियम | Parmarth TV अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे Xi Jinping, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़कर किया ऐसा | Parmarth TV India: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो के सामने उठाया 100 प्रतिशत टैरिफ वाला मुद्दा | Parmarth TV PM Kisan Scheme: अगले साल से किसानों को 6000 के स्थान पर मिलेंगे सालाना 10000 रुपए! | Parmarth TV National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के प्रमुख शहरों के लिए अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है ताजा रेट | Parmarth TV

Paan Ke Upay: चमत्कारी पान का पत्ता, एक पत्ता दूर करेगा घर का कलह और आर्थिक तंगी; जानें ज्योतिष के ये अचूक उपाय

Paan Ke Upay: चमत्कारी पान का पत्ता, एक पत्ता दूर करेगा घर का कलह और आर्थिक तंगी; जानें ज्योतिष के ये अचूक उपाय

हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में पान के पत्ते को बेहद पवित्र माना जाता है। पूजा-पाठ और शुभ कार्यों में इसका विशेष महत्व होता है। …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 11 Mar 2026 07:23:12 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Mar 2026 07:23:12 PM (IST)

चमत्कारी पान का पत्ता( PIC- PIXABAY)

HighLights

  1. पान के पत्ते को हिंदू धर्म में पवित्र और शुभ माना जाता है
  2. ज्योतिष में पान के पत्ते से जुड़े कई असरदार उपाय बताए गए
  3. नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक तंगी दूर करने की मान्यता

धर्म डेस्क। हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में पान के पत्ते को बेहद पवित्र माना जाता है। पूजा-पाठ और शुभ कार्यों में इसका विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि यह साधारण दिखने वाला पत्ता कई प्रकार की समस्याओं को दूर करने में भी सहायक माना जाता है। ज्योतिष में पान के पत्ते से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनसे नकारात्मक ऊर्जा, आर्थिक परेशानियां और जीवन की अन्य बाधाओं से राहत मिल सकती है।

नकारात्मक ऊर्जा दूर करने का उपाय

अगर घर में अक्सर कलह या तनाव का माहौल रहता है, तो पान के पत्ते का यह उपाय किया जा सकता है। इसके लिए एक पान के पत्ते पर तेज पत्ता रखकर उसे जला दें और उसका धुआं पूरे घर में फैलाएं। मान्यता है कि इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक माहौल बनता है।

सोमवार को करें यह उपाय

सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करते समय एक पान का पत्ता अर्पित करें। इस पत्ते में गुलकंद, सुपारी का बुरादा और सौंफ रखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। धार्मिक मान्यता है कि महादेव को मीठा पान अर्पित करने से रुके हुए कार्य पूरे होने लगते हैं।

काम पर जाते समय करें यह उपाय

अगर किसी काम में लगातार बाधाएं आ रही हों या व्यवसाय में सफलता नहीं मिल रही हो, तो घर से निकलते समय अपने पर्स या जेब में एक साफ पान का पत्ता रख सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से कार्य में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

सुख-समृद्धि के लिए उपाय

एक पान का पत्ता लेकर उसमें सात गुलाब की पंखुड़ियां रखें और इसे माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। यह उपाय लगातार चार शुक्रवार तक करने की सलाह दी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए इस उपाय से घर में सुख-समृद्धि बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें- Numerology: इस तारीख को जन्मे लोगों पर होती है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, पढ़ें इनकी खूबियां और स्वभाव

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनियाा यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News