Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Palmistry: अगर आपके हाथ में भी है यह लकीर, तो बन सकते हैं बड़े बिजनेसमैन

Palmistry: अगर आपके हाथ में भी है यह लकीर, तो बन सकते हैं बड़े बिजनेसमैन

हस्त रेखा शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जिसमें व्यक्ति की हथेली की रेखाओं को देखकर उसके भविष्य से जुड़ी कई बातों का अंदाजा लगाया जा सकता है। हाथ में कई ऐसी रेखाएं होती हैं जो आपको आपके करियर में आने वाली परेशानियों और सफलता के बारे में भी बता सकती हैं। जानते हैं कुछ ऐसे ही रेखाओं के विषय में।

By Dheeraj Belwal

Publish Date: Tue, 19 Aug 2025 04:01:09 PM (IST)

Updated Date: Tue, 19 Aug 2025 04:01:09 PM (IST)

हाथ की लकीर से जाने करियर।

धर्म डेस्क। हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं को देखकर व्यक्ति के भाग्य से जुड़ी बहुत-सी बातों का पता लगाया जा सकता है। व्यक्ति के हाथ में ही धन, प्रेम, यहां तक की करियर से संबंधित रेखाएं पाई जाती हैं। हर व्यक्ति को यह जानने के लिए उत्सुक रहता है कि वह अपने करियर में आगे कितनी सफलता प्राप्त करेगा। इसके लिए भी हस्तरेखा शास्त्र की मदद ली जा सकती है। ऐसे ही जानिए उन रेखाओं के बारे में जो व्यक्ति को सफल बिजनेसमैन बनाती है।

ये रेखाएं बनाती हैं सफल बिजनेसमैन

जिन व्यक्तियों की हथेली में सबसे छोटी अंगुली यानी कनिष्ठिका के नीचे बने पर्वत पर खड़ी-खड़ी लकीरें बनीं दिखें, तो ऐसे व्यक्ति बिजनेस में काफी कामयाब होते हैं। अगर आप भी प्राइवेट-गवर्नमेंट जॉब या बिजनेस करने को लेकर उलझन में हैं, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है। इसके लिए अपने दाहिने हाथ की सबसे छोटी अंगुली के नीचे देखें। अगर वहां पर खड़ी लाइनें नजर आती हैं, तो आप बिजनेस में जल्द सफल होंगे।

naidunia_image

बुध पर्वत है खास

आपको बता दें कि हथेली पर बुध पर्वत व्यक्ति में बुद्धि-विवेक का स्तर, व्यापार में सफलता और आर्थिक समृद्धि के बारे में जानकारी देता है। इसे भौतिक संपत्ति और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण माना गया है। जिन व्यक्तियों के हाथ में बुध पर्वत ठीक ढंग से उभरा होता है, वे तेज दिमाग वाले और हालात को अच्छी तरह समझने वाले होते हैं। ऐसे लोग जिस भी काम को करते हैं, उसमें तकरीबन पूरी सफलता हासिल कर लेते हैं। ऐसे लोग अपने कार्य को पूरा भी करते हैं।

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में बार-बार बीमार पड़ रहे हैं लोग? इन आसान उपायों से मिल सकता है लाभ

हाथों में इस तरह बनी हो लकीर

वहीं, अगर यह पर्वत जरूरत से ज्यादा उभार लिए हो, तो ऐसा व्यक्ति चालाक और धूर्त होता है। ऐसे लोग दूसरों को धोखा देने में सुकून महसूस करते हैं। जबकि सामान्य रूप से विकसित बुध पर्वत पर अगर वर्गाकार आकृति बनी दिखाई दे, तो ऐसे व्यक्ति काफी बड़े होते हैं। इन्हें कानून और नियमों को तोड़ने में मजा आता है और समाज विरोधी कार्य करते हैं।

Trending News