Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Pitru Paksha 2025: पितरों की कृपा के लिए जरूर लगाएं ये पेड़-पौधे, पूर्वजों का मिलेगा आशीर्वाद

Pitru Paksha 2025: पितरों की कृपा के लिए जरूर लगाएं ये पेड़-पौधे, पूर्वजों का मिलेगा आशीर्वाद

Pitru Paksha 2025: इस बार पितृ पक्ष की शुरुआत 7 सितंबर से हो रही है, जिसका समापन 21 सितंबर को होगा। श्राद्ध पक्ष के दौरान 15 दिनों की अवधि में पूर्वजों के लिए भोजन और अर्पण द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

Publish Date: Sat, 06 Sep 2025 07:22:20 PM (IST)

Updated Date: Sat, 06 Sep 2025 07:22:20 PM (IST)

7 सितंबर से हो रही है पितृ पक्ष की शुरुआत

HighLights

  1. 7 सितंबर से हो रही है पितृ पक्ष की शुरुआत
  2. पितृ पक्ष में पौधा लगाना लाभकारी माना गया है
  3. पीपल का पौधा लगाने से मिलता है पितरों का आशीर्वाद

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पितरों की स्मृति और तर्पण का पर्व श्राद्ध पक्ष (Pitru Paksha Shraddh 2025) इस साल सात सितंबर से शुरू हो रहा है और 21 सितंबर तक चलने वाले हैं। पितृपक्ष की 15 दिनों की अवधि में पूर्वजों के लिए भोजन और अर्पण द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

मान्यता है कि यदि पितृ पक्ष में पिंडदान, तर्पण, पूजा-पाठ और दान-दक्षिणाएं जैसे पुण्य कार्य किए जाएं तो इससे गृह क्लेश और पितृ दोष से राहत मिलती है। आज हम आपको बताएंगे उन पेड़-पौधों के बारे में, जिनको लगाने से पितरों की कृपा बरस सकती है।

श्राद्धपक्ष के दौरान लगाएं पीपल का पौधा

हिंदू धर्म में मान्यता है कि पीपल के पेड़ में पितरों का वास होता है। ऐसे में श्राद्धपक्ष के दौरान पीपल का पौधा लगाने से काफी फायदा हो सकता है। इसे आप घर के आसपास किसी स्थान पर लगा सकते है। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि भी बनी रहती हैं।

सुख-समृद्धि के लिए लगाएं तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को भी विशेष महत्व दिया गया है। यही वजह है कि रोजाना तुलसी की पूजा भी की जाती है। ऐसा माना जाता है कि नियमित रूप से तुलसी पूजन करने से साधक को भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। मान्यता है कि पितृपक्ष में तुलसी का पौधा लगाने से सभी मनोकामनाएं पूरी और ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती हैं।

बरगद के पेड़ लगाने से कई फायदे

पीपल की तरह ही श्राद्धपक्ष पक्ष में बरगद का पेड़ लगाना भी शुभ माना गया है। यदि आप घर के आसपास बरगद का पेड़ लगाते हैं, तो इससे कई तरह के दोष दूर हो सकते हैं। मान्यता है यह पेड़ दीर्घायु, अमरता और ब्रह्मा, विष्णु , शिव की त्रिमूर्ति का प्रतीक है।

अस्वीकरण- इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News