Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि पर न करें ये 5 गलतियां, वरना झेलना पड़ सकता है भारी नुकसान

Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि पर न करें ये 5 गलतियां, वरना झेलना पड़ सकता है भारी नुकसान

धर्म डेस्क। नवरात्र शुरू होने से पहले आने वाला पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2025) पूर्वजों को याद करने और उनका आशीर्वाद पाने का महत्वपूर्ण समय माना जाता है। यह 16 दिनों की अवधि होती है जिसमें पितरों के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किए जाते हैं।

आज पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन पितरों के लिए किए गए कर्मकांड से मोक्ष की प्राप्ति होती है और परिवार सुख-समृद्धि से भर जाता है। हालांकि, मान्यता है कि इस तिथि पर कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए, वरना पितरों की कृपा के बजाय अप्रसन्नता झेलनी पड़ सकती है।

पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि का महत्व

जिन लोगों की मृत्यु किसी माह की चतुर्थी तिथि को हुई हो, उनके लिए यह दिन बेहद खास माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से श्राद्ध और तर्पण करने पर पितरों को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद परिवार पर बना रहता है।

पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि पर भूलकर भी न करें ये गलतियां

1. मांसाहार और तामसिक भोजन से परहेज करें

पितृ पक्ष के दौरान विशेष रूप से चतुर्थी के दिन मांसाहार, प्याज, लहसुन और तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इन चीजों का सेवन पितरों की आत्मा को कष्ट देता है।

2. बाल और नाखून काटना न करें

इस दिन बाल और नाखून काटना अशुभ माना जाता है। यह पितरों के प्रति अनादर का प्रतीक समझा जाता है।

3. नए काम की शुरुआत से बचें

पितृ पक्ष में नया व्यापार, गृह प्रवेश या विवाह जैसे शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। यह समय केवल पितरों की स्मृति और अनुष्ठानों के लिए समर्पित है।

4. अतिथियों का अनादर न करें

इस अवधि में घर आए किसी भी अतिथि, खासकर ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को खाली हाथ न जाने दें। मान्यता है कि पितृ किसी भी रूप में घर आ सकते हैं।

5. शराब और नशे से दूरी रखें

पितृ पक्ष में शराब या किसी भी तरह का नशा करना वर्जित है। यह न केवल पितरों का अपमान है बल्कि पितृ दोष का कारण भी बन सकता है।

चतुर्थी तिथि पर करें ये शुभ कार्य

  • सुबह स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें।
  • पितरों का तर्पण और श्राद्ध करें।
  • ब्राह्मण को भोजन कराकर दान-दक्षिणा दें।
  • गाय, कुत्ते, कौए और चींटियों को भोजन कराएं।
  • जरूरतमंदों को दान करें।
Trending News