Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Pitru Paksha 2025: श्राद्ध पर 122 साल बाद दुर्लभ संयोग, खतरनाक प्राकृतिक आपदाओं की आशंका, चंद्रग्रहण-सूर्यग्रहण से कनेक्शन

Pitru Paksha 2025: श्राद्ध पर 122 साल बाद दुर्लभ संयोग, खतरनाक प्राकृतिक आपदाओं की आशंका, चंद्रग्रहण-सूर्यग्रहण से कनेक्शन

Pitru Paksha: श्राद्ध (Shraddh) पक्ष 2025 इस बार 122 साल बाद एक अद्भुत खगोलीय संयोग लेकर आया है। सात सितंबर को पूर्ण चंद्रग्रहण (Total Lunar Eclipse) से इसकी शुरुआत होगी और 21 सितंबर को सूर्यग्रहण (Solar Eclipse) के साथ इसका समापन होगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह संयोग विशेष माना जा रहा है।

Publish Date: Sat, 06 Sep 2025 11:00:54 AM (IST)

Updated Date: Sat, 06 Sep 2025 11:36:28 AM (IST)

Shradh 2025: पूर्ण चंद्रग्रहण से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, वैदिक ज्योतिष अनुसार बनेगा अशुभ ग्रहयोग

HighLights

  1. श्राद्ध पर 122 साल बाद दुर्लभ संयोग
  2. पूर्ण चंद्रग्रहण से आरंभ होगा श्राद्ध पक्ष
  3. सूर्यग्रहण से संपन्न होगा पितृ पक्ष 2025

धर्म डेस्क: इस वर्ष का श्राद्ध पक्ष (Pitru Paksha Shraddh 2025) एक अद्भुत और दुर्लभ खगोलीय संयोग लेकर आ रहा है। पितरों की स्मृति और तर्पण का पर्व सात सितंबर को पूर्ण चंद्रग्रहण (Total Lunar Eclipse) के साथ प्रारंभ होगा और 21 सितंबर को सूर्यग्रहण (Solar Eclipse) के साथ समाप्त होगा। वैदिक मान्यता के अनुसार ऐसा अद्भुत योग 122 साल बाद देखने को मिल रहा है। हालांकि सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

naidunia_image

वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी पूर्णानंदपुरी ने बताया कि यह वर्ष का अंतिम और पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। भारत समेत विश्व के कई हिस्सों में यह दिखाई देगा। ग्रहण रात 9.57 बजे शुरू होगा और 1.27 बजे समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि 3 घंटे 30 मिनट की होगी। चंद्रमा इस समय कुंभ राशि में रहेंगे जहां राहु पहले से मौजूद है। राहु और चंद्रमा की युति से ग्रहण योग बनेगा।

ज्योतिष अनुसार अशुभ संयोग

इसी समय सूर्य और केतु कन्या राशि में होंगे। चंद्र-राहु और सूर्य-केतु की यह स्थिति सप्तम भाव में समसप्तक योग बनाएगी। जिससे इन ग्रहों की सीधी दृष्टि एक-दूसरे पर पड़ेगी। ज्योतिष अनुसार यह अशुभ संयोग है, जिसका असर व्यक्तिगत जीवन से लेकर वैश्विक राजनीति और प्राकृतिक स्थितियों पर भी पड़ सकता है। विशेष रूप से पहाड़ी और संवेदनशील क्षेत्रों में आपदा की संभावना बढ़ सकती है।

नौ घंटे पूर्व सूतक काल

ग्रहण से नौ घंटे पूर्व सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान शुभ कार्य, पूजा, विवाह, गृह प्रवेश आदि वर्जित हैं। भोजन बनाना या खाना भी निषेध माना गया है। खाद्य पदार्थों में कुशा रखने की परंपरा है। गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ग्रहण समाप्त होने पर स्नान करना और घर में गंगाजल का छिड़काव करना शुभ माना गया है। इस बार का श्राद्ध पक्ष खगोलीय दृष्टि से दुर्लभ और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Anant Chaturdashi 2025 पर भगवान विष्णु-गणेश की कृपा पाने के लिए जानें पूजा नियम और विसर्जन मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News