Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Premanand Maharaj: तीर्थ यात्रा में न करें ये गलतियां, वरना पुण्य की जगह मिलेगा पाप; प्रेमानंद महाराज ने बताया कारण

Premanand Maharaj: तीर्थ यात्रा में न करें ये गलतियां, वरना पुण्य की जगह मिलेगा पाप; प्रेमानंद महाराज ने बताया कारण

वृंदावन के प्रेमानंद महाराज ने तीर्थ यात्रा के दौरान कुछ जरूरी सावधानियों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मुफ्त भंडारा न खाएं, वर्जित कार्यों से बचें, प्रसाद-फूल का सम्मान करें और संतों का अपमान न करें। इन गलतियों से पुण्य नष्ट होकर पाप लग सकता है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 15 Aug 2025 12:12:27 PM (IST)

Updated Date: Fri, 15 Aug 2025 02:41:58 PM (IST)

प्रेमानंद महाराज के प्रवचन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. तीर्थ में गृहस्थजन मुफ्त भंडारे का भोजन न करें।
  2. मांस, मदिरा और नशे जैसी वर्जित चीजों से दूर रहें।
  3. प्रसाद, फूल और तुलसी पर पैर रखने से बचें।

धर्म डेस्क। वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की वाणी बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को अच्छी लगती है। वह उनकी कही हर बात मानते हैं। रोजाना हजारों लोग उनकी एक झलक पाने के लिए आधी रात को भी सड़कों पर खड़े रहते हैं।

महाराज जी प्रतिदिन लगभग ढाई किलोमीटर पैदल चलकर अनुयायियों को दर्शन देते हैं। सोशल मीडिया पर उनके प्रवचन और सत्संग भी लाखों लोग सुनते और देखते हैं। हाल ही में एक प्रवचन के दौरान उन्होंने तीर्थ यात्रा पर जाने वालों के लिए कुछ अहम सावधानियों का जिक्र किया, जिन्हें अनदेखा करना आध्यात्मिक नुकसान का कारण बन सकता है।

भंडारे में मुफ्त भोजन से बचें

महाराज जी ने कहा कि गृहस्थजन को तीर्थ स्थल या धाम में भंडारे का भोजन नहीं करना चाहिए। यह संतों और विरक्तों के लिए होता है, लेकिन गृहस्थजनों को इसके बजाय दान करना चाहिए। मुफ्त भोजन ग्रहण करने से पुण्य नष्ट हो सकता है। यह आपकी आध्यात्मिक मार्ग में रुकावट का कारण बन सकता है।

वर्जित कार्यों से दूरी बनाए रखें

तीर्थ यात्रा के दौरान मांस-मदिरा का सेवन, नशा, व्याभिचार या किसी को बुरी नजर से देखना घोर पाप माना जाता है। पवित्र स्थानों पर ऐसी गलतियां न करें।

प्रसाद और फूल का सम्मान करें

मंदिर में चढ़ाए गए फूल, तुलसी या प्रसाद पर पैर न रखें। अगर, गलती से गिरा हुआ दिखे तो उसे उठाकर माथे से लगाएं और नदी में प्रवाहित करें। भीड़ के कारण संभव न हो तो मन ही मन क्षमा मांग लें।

संतों का अपमान न करें

महाराज जी के अनुसार, संतों का अपमान कभी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भारी आध्यात्मिक हानि हो सकती है।

प्रेमानंद महाराज ने जोर देकर कहा कि तीर्थ यात्रा केवल दर्शन तक सीमित नहीं है। इसमें आचरण, विनम्रता और पवित्रता का पालन ही उसे सार्थक बनाता है।

Trending News