Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

‘Premanand Maharaj लेटे हैं और राधा जी उनकी सेवा कर रहीं’… सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर से बवाल, पढ़िए रिएक्शन्स

‘Premanand Maharaj लेटे हैं और राधा जी उनकी सेवा कर रहीं’… सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर से बवाल, पढ़िए रिएक्शन्स

Saint Premanand Maharaj: वृंदावन में वास कर रहे संत प्रेमानंद महाराज के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इनमें भक्त सवाल करते हैं और महाराज उनके जवाब देते हैं। ताजा मामला एक फोटो का है, जिसे प्रेमानंद महाराज के प्रति भक्त की अंधभक्ति के रूप में देखा जा रहा है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 16 Jun 2025 11:17:57 AM (IST)

Updated Date: Mon, 16 Jun 2025 11:28:27 AM (IST)

संत प्रेमानंद महाराज की फाइल फोटो

HighLights

  1. तस्वीर में प्रेमानंद महाराज, राधा रानी और कृष्ण दिखाई दे रहे
  2. संत प्रेमानंद के आश्रम श्रीराधा केलिकुंज ने किया तस्वीर का खंडन
  3. कहा – एआई तकनीक का उपयोग कर ऐसी तस्वीरें बनाई जा रहीं

ब्यूरो, मथुरा (Saint Premanand Maharaj)। संत प्रेमानंद महाराज का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। फोटो में दिखाई दे रहा है कि प्रेमानंद महाजार अपनी कुटिया में लेटे हैं और राधा जी उनकी सेवा कर रही है। वहीं खिड़की में खड़े श्रीकृष्ण यह सब देख रहे हैं।

फोटो वायरल होने के बाद इसकी चर्चा होने लगी और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं। प्रेमानंद महाराज के आश्रम की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया दी गई।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनी तस्वीर: आश्रम

  • प्रेमानंद महाराज के आश्रम श्रीराधा केलिकुंज ने भी तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी है। आश्रम के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का उपयोग कर इस तरह की तस्वीरें प्रसारित की जा रही हैं।

लोग बोले- यह अंधभक्ति

तस्वीर पर आम लोगों की भी प्रतिक्रियाएं आई हैं। लोगों का कहना है कि यह प्रेमानंद महाराज के प्रति अंधभक्ति है। लोग कह रहे हैं जिनके चाकर खुद कुंजबिहारी हैं, उनको इस रूप में दिखाना घोर पाप है।

एक शख्स ने लिखा कि संत प्रेमानंद के प्रति लोगों में अगाध आस्था है। उनके प्रवचन ने कई लोगों का जीवन बदला है, लेकिन उन्हें इस रूप में दिखाना सही नहीं है।

मित्रता हो तो सुदामा जैसी, धोखा न दें

इस बीच, मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पुराने जिला कोर्ट के पास स्थित श्री गिर्राज मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के विसर्जन दिवस पर भागवताचार्य पंडित श्रीराम शास्त्री द्वारा भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मित्र ही सुख-दुख का साथी होता है। मित्र के साथ विश्वासघात से बड़ा कोई गुनाह नहीं हैं। भगवान श्रीकृष्ण व श्री हरि भक्त सुदामा जी की अनूठी मित्रता थी।

इस अवसर पर सुदामा चरित की झांकी के भी दर्शन हुए। श्रोताओं ने परंपरा के अनुसार व्यास गद्दी पर चावल की पोटली भेंट करते हुए प्रभु से प्रार्थना की कि भक्त सुदामा जैसी कृपा बनाये रखना। भागवताचार्य के भजनों ने श्रोताओं ने भाव विभोर होकर भक्ति नृत्य किया।

Trending News