Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Premanand Maharaj on Love Marriage: प्रेमानंद महाराज की यह बात मानकर करेंगे लव मैरिज, तो कभी नहीं होगा ब्रेकअप

Premanand Maharaj on Love Marriage: प्रेमानंद महाराज की यह बात मानकर करेंगे लव मैरिज, तो कभी नहीं होगा ब्रेकअप

Premanand Maharaj on Love Marriage: प्रेम विवाह करने वालों से प्रेमानंद महाराज ने कहा कि जिस मां ने आपको 9 माह गर्भ में रखा और पाल-पोसकर इतना बड़ा बनाया है, उनकी मर्जी के खिलाफ शादी करके उनके अधिकारी को मत छिनो। उनके चरणों में प्रणाम करते अनुमति लो और विधि-विधान से शादी करो।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 28 May 2025 03:06:17 PM (IST)

Updated Date: Wed, 28 May 2025 03:06:17 PM (IST)

प्रेमानंद महाराज अभी वृंदावन में वास कर रहे हैं। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शादी से पहले ब्रह्मचर्य का पालन बहुत जरूरी
  2. माता-पिता की अनुमति लेकर करें प्रेम-विवाह
  3. विवाह में लिया जाता है देवताओं का आशीर्वाद

धर्म डेस्क, इंदौर (Premanand Maharaj on Love Marriage)। धर्म गुरु प्रेमानंद महाराज के सामने भक्त तरह-तरह के प्रश्न रखते हैं और वे उत्तर भी देते हैं। हाल ही में लव मैरिज को लेकर उनसे सवाल किया गया।

सवाल यह था कि यदि कोई अपना जीवनसाथी चुन ले और शादी होने तक ब्रह्मचर्य का पालन करें, तो इसमें कुछ गलत तो नहीं? इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। यह बहुत अच्छी बात है।

naidunia_image

ऐसे होना चाहिए लव मैरिज

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि लव मैरिज में कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन युवक-युवतियां अपने माता-पिता की मर्जी के बिना शादी कर लेते हैं, यह गलत है। उन्होंने बताया कि यदि किसी को प्रेम विवाह करना है तो क्या करना चाहिए?

प्रेमानंद महाराज के मुताबिक, प्रेम विवाह करना है तो अपने माता-पिता के पास आएं, उनके चरणों में नमन करें और कहें कि हमने अपना जीवन साथी चुन लिया है और आप आशीर्वाद प्रदान करें।

बकौल प्रेमानंद महाराज, ‘पाणिग्रहण संस्कार में पहले गांव के सभी देवताओं की पूजा होती थ, गांव के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया जाता था। आजकल युवा भागकर शादी कर लेते हैं, तो यह सब नहीं हो पाता है।‘

‘नतीजन कुछ समय बात क्लेश शुरू हो जाता है और शादी टूट जाती है। जो बच्चे मनमाना आचरण करते हैं और माता-पिता की एक नहीं सुनते हैं, वो बाद में दुख ही पाते हैं।’

यहां भी क्लिक करें – Premanand Maharaj के दरबार में पहुंचे 2 जज बोले – ‘हम तो समय से न्याय नहीं कर सकते, भगवान के कहिए कि वो देर न करे’

प्रेमानंद महाराज के मुताबिक, ‘आजकल कई युवा भटक गई हैं। माता-पिता की नहीं सुनते हैं। आज इसके साथ व्यभिचार, कल उसके साथ व्यभिचार। फिर शादी और ब्रेकअप और तलाक। यही सब चल रहा है।’

‘इसलिए प्रेम विवाह भी माता-पिता की मर्जी से पूरी मर्यादा और विधि विधान से होना चाहिए। ऐसी शादियां लंबी चलेंगी और आने वाली पीढ़ी भी संस्कारवान बनी रहेगी।’

Trending News