Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Radha Ashtami 2025: विवाह और जीवन की बाधाओं से मुक्ति का अवसर, राधा अष्टमी पर करें ये विशेष उपाय

Radha Ashtami 2025: विवाह और जीवन की बाधाओं से मुक्ति का अवसर, राधा अष्टमी पर करें ये विशेष उपाय

Radha Ashtami 2025 Date: राधा अष्टमी 2025 का पर्व इस वर्ष 31 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन राधा-कृष्ण की पूजा, मंत्रजप और दान का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पूजा-अर्चना और बताए गए उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है, विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और रिश्ते मजबूत बनते हैं।

Publish Date: Wed, 27 Aug 2025 02:28:44 PM (IST)

Updated Date: Wed, 27 Aug 2025 02:28:44 PM (IST)

Radha Ashtami 2025: राधा अष्टमी पर करें ये विशेष उपाय

HighLights

  1. राधा-कृष्ण की पूजा से मिलती कृपा
  2. मंत्र जाप से विवाह की बाधाएं होंगी दूर
  3. दान-पुण्य से मिलता शुभ फल

डिजिटल डेस्क: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को श्री राधा रानी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को राधा अष्टमी के रूप में पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाता है। राधा अष्टमी (Radha Ashtami 2025) का पर्व इस वर्ष 31 अगस्त को मनाया जाएगा। तिथि की शुरुआत 30 अगस्त को रात 10 बजकर 46 मिनट पर होगी और समापन 31 अगस्त को रात 12 बजकर 57 मिनट पर होगा।

राधा अष्टमी पर विशेषकर बरसाना और मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में भव्य आयोजन होते हैं। भक्तजन इस दिन राधा-कृष्ण की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं।

राधा अष्टमी पर करने योग्य उपाय

इस दिन सुबह स्नान करके राधा-कृष्ण की पूजा करें। कथा और मंत्रजप के साथ गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र तथा धन का दान करें। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और राधा रानी की कृपा प्राप्त होती है।

शीघ्र विवाह के लिए जपें ये मंत्र

अगर विवाह में बाधा आ रही हो, तो राधा अष्टमी के दिन ‘ॐ ह्रीं श्री राधिकायै नमः’ मंत्र का जप करना विशेष फलदायी माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे विवाह में आ रही रुकावटें समाप्त होती हैं और मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है।

वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए इस दिन राधा-कृष्ण की उपासना कर प्रभु को गुलाब, मोरपंख और बांसुरी अर्पित करें। यह उपाय पति-पत्नी के रिश्तों में प्रेम और मधुरता बढ़ाने वाला माना जाता है।

राधा अष्टमी का पर्व न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि जीवन में खुशहाली और रिश्तों की मजबूती का मार्ग भी खोलता है। इस दिन राधा-कृष्ण की सच्चे मन से पूजा करने और दान-पुण्य करने से साधक को मनोवांछित फल प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi Festive Look: नौवारी साड़ी पहने और पाएं असली मराठी मुलगी लुक, फैशन और मेकअप के खास टिप्स

Trending News