Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Rahu Gochar 2025: 18 साल बाद राहु सिंह राशि में करेंगे प्रवेश, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा प्रभाव

Rahu Gochar 2025: 18 साल बाद राहु सिंह राशि में करेंगे प्रवेश, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा प्रभाव

मई में राहु-केतु सहित छह ग्रह राशि बदलेंगे, जिससे ज्योतिष में बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। राहु 18 साल बाद कुंभ और केतु सिंह में प्रवेश करेंगे। इसका प्रभाव मौसम, आम जनजीवन और विदेश नीति पर पड़ेगा। यह परिवर्तन विभिन्न राशियों पर मिश्रित असर डालेगा।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 16 May 2025 05:32:21 PM (IST)

Updated Date: Fri, 16 May 2025 06:02:14 PM (IST)

राहु गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव। (फाइल फोटो)

धर्म डेस्क, इंदौर। साल के पांचवे महीने मई में छाया ग्रह राहु-केतु सहित कुल छह ग्रह अपना स्थान बदलेंगे। राहु मीन राशि छोड़कर 18 साल बाद कुंभ, केतु और कन्या राशि छोड़कर सिंह में आएंगे। इसके साथ ही सूर्य, बुध, गुरु और शुक्र का भी राशि परिवर्तन होगा।

यह राशि परिवर्तन अलग-अलग राशि के जातकों के लिए प्रिय और अप्रिय दोनों तरह की स्थिति निर्मित करेंगे। इसका असर मौसम के साथ आम जनजीवन पर पड़ेगा।

ज्योर्तिविदों के अनुसार यह महीना ग्रहों के सबसे बड़े उलटफेरवाले महीना है। ज्योतिर्विद् आचार्य शिवप्रसाद तिवारी के अनुसार 18 मई को राहु और केतु का राशि परिवर्तन शाम 5 बजकर 20 मिनिट पर होगा। यह छाया ग्रह है, जिस राशि में भ्रमण करते है। उस राशि के स्वामी की प्रकृति को अपना लेते हैं।

उसी के अनुसार फल प्रदान करते हैं। एक राशि में यह 18 महीने रहते है, इसलिए उस राशि में दोबारा 18 वर्ष बाद आते है। इससे विदेशी नीति में बदलाव हो सकता है।

कौन-कौन से दिन राशि परिवर्तन

  • ज्योतिर्विद् विनायक त्रिवेदी के अनुसार सबसे पहले 7 मई को बुध का गोचर मेश राशि में होगा।
  • इसके बाद गुरु का गोचर 14 मई को मिथुन राशि और सूर्य का गोचर 15 मई को वृषभ राशि में होगा।
  • सबसे महत्वपूर्ण राहु एवं केतु के राशि परिवर्तन 18 मई को होगा।
  • 18 मई को ही बुध मेष राशि में अस्त होगा।इसके बाद बुध का गोचर वृषभ राशि में 23 मई को होगा।
  • माह के अंतिम दिन 31 मई को शुक्र का गोचर मेष राशि में होगा।
  • कैसा रहेगा राशिनुसार माह : धन एवं समय प्रबंधन जरूरी

    • मेष : इस माह जातक को धन और समय का प्रबंधन करके चलना होगा। अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता की आवश्यकता है।
    • वृषभ : दूसरे भाव में गुरु एवं कर्म भाव में राहु का गोचर होने लाभप्रद स्थिति निर्मित होगी।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
    • मिथुन :यह माह आपसे लोग आकर्षित होंगे। जातक अपनी वाणी एवं व्यवहार से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।
    • कर्क : इस राशि वालों के लिए माह के बाद के 15 दिन पहले से ज्यादा अनुकूल रहेंगे। माह के शुरुआत में सोच-विचार कर निर्णय ले।
    • सिंह : इस महीने में भूमि-भवन की खरीदी-बिक्री की योजना बना सकते हैं। इस दौरान विरोधी आपका ध्यान भटकाने की योजना बना सकते हैं।
    • कन्या : यह माह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।इसमें कार्यस्थल पर सहयोग मिलने के साथ रिश्तों में समस्याओं का सामना करना पढ़ेगा।
    • तुला : इस राशि के जातकों के लिए यह माह मिले-जुले अवसर लेकर आया है।इसमें समर्पण एवं मेहनत से कार्य बनेंगे।
    • वृश्चिक : इस राशि के जातकों को लेने-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।प्रतिष्ठा को दाग लगाने वाली स्थिति निर्मित हो सकती है।
    • धनु : इस माह साहस दिखाने की आवश्यकता होती है।परिवार के साथ यात्रा के योग भी बन रहे है।उन्नति के अवसर आएंगे।
    • मकर : इस राशि के जातकों के लिए माह सामन्य रहेगा। महीने के अंत में लेन-देन से बचने की आवश्यकता है।
    • कुंभ : इस माह कभी अटके कार्य सहजता से सुलझते तो कभी ना उम्मीदी लाएंगे। धैर्य बनाकर रखने की आवश्यकता है।
    • मीन : इस राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है।जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नही लिया जाना चाहिए।
    Trending News