Rahu Rashi Parivartan 2025: जब राहु राशि बदलता (Rahu Gochar 2025) है, तो इसका असर हर राशि पर अलग-अलग तरीके से दिखाई देता है। कुछ राशियों के लिए यह समय सावधानी बरतने का होगा। इन राशियों में वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक और मीन शामिल हैं।
By Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 17 May 2025 07:32:02 AM (IST)
Updated Date: Sat, 17 May 2025 10:00:30 PM (IST)
HighLights
- वृषभ : शार्टकट लेंगे, तो गलतियां होने की आसंका रहेगी
- कर्क: खराब खान-पान की आदतें बीमार कर सकती हैं
- सिंह: शादीशुदा जिंदगी में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर (Rahu Rashi Parivartan 2025): छाया ग्रह राहु (Rahu) 18 मई को मीन राशि से कुंभ राशि में शाम साढ़े चार बजे प्रवेश करेंगे। यह गोचर पांच दिसंबर 2026 तक प्रभावशाली रहेगा।
ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि वैदिक ज्योतिष में राहु को एक रहस्यमयी और छाया ग्रह माना गया है, जो जीवन में अनिश्चितता, भ्रम और अप्रत्याशित बदलावों का संकेत देता है। राहु का गोचर व्यक्ति की सोच, निर्णय लेने की क्षमता और जीवन की दिशा पर गहरा प्रभाव डालता है।

राहु बढ़ाएंगे इन राशियों की परेशानी
- वृषभ : राहु वृषभ राशि के 10वें भाव में गोचर करेगा। हालांकि इस भाव में राहु की उपस्थिति ठीक-ठाक मानी जाती है। फिर भी आपको काम में सावधानी बरतनी होगी। यहां राहु की उपस्थिति आपको शार्टकट लेने के लिए मजबूर करेगी। काम करते समय आप शार्टकट लेना पसंद करेंगे, जिससे गलतियां होने की संभावना बढ़ जाती है। आपको जल्दबाजी में काम करने और अपने काम को दूसरों को सौंपने से बचना होगा, अन्यथा कार्यस्थल पर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपके पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां बनी रह सकती हैं।







