Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Raksha Bandhan 2025: 95 साल बाद बन रहा दुर्लभ महासंयोग, नोट कर लें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2025: 95 साल बाद बन रहा दुर्लभ महासंयोग, नोट कर लें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2025: भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन हर साल सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। इस बार का रक्षाबंधन बेहद खास है क्योंकि इस बार 95 साल बाद दुर्लभ महासंयोग बन रहा है। आइए इसको जानते हैं।

By Mohan Kumar

Publish Date: Fri, 01 Aug 2025 08:59:54 PM (IST)

Updated Date: Fri, 01 Aug 2025 08:59:54 PM (IST)

रक्षाबंधन पर 95 साल बाद बन रहा दुर्लभ महासंयोग

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। यह त्योहार हर साल सावन पूर्णिमा पर मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई में राखी बांधती हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं, वहीं भाई अपनी बहनों को गिफ्ट देते हैं।

ज्योतिषियों की मानें तो लंबे समय बाद इस बार रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2025) पर दुर्लभ महासंयोग बन रहा है। यह संयोग साल 1930 समान है। ज्योतिषियों का कहना है कि इस बार नक्षत्र, पूर्णिमा संयोग, राखी बांधने का समय लगभग समान है। माना जाता है कि इन योग में लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने और राखी बांधने से दोगुना फल मिलेगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं।

क्या है रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त?

वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार 8 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर सावन महीने की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत होगी। वहीं 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी। हालांकि, 8 अगस्त को भद्रा दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से 9 अगस्त को देर रात 1 बजकर 52 मिनट तक है। यही वजह है कि 8 अगस्त के बदले 9 अगस्त को राखी का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि भद्रा के धरती पर रहने के दौरान शुभ काम नहीं किया जाता है।

क्या है राखी बांधने का सही समय?

इस बार 9 अगस्त को राखी बांधने का सही समय सुबह 5 बजकर 21 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक है। इस समय में सभी बहनें अपने भाई को राखी बांध सकती हैं, जिसके बाद भाद्रपद महीने की शुरुआत होगी।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News