Rashi Parivartan 2025: बृहस्पति और बुध (Jupiter Mercury Transit) के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि वालों पर असर पड़ेगा। खासतौर पर बृहस्पति का गोचर हानि पहुंचा सकता है। वहीं बुध का राशि परिवर्तन अच्छी खबर लेकर आएगा।
By Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 31 May 2025 02:47:14 PM (IST)
Updated Date: Sat, 31 May 2025 02:47:14 PM (IST)
HighLights
- 09 जून को मिथुन राशि में अस्त होंगे बृहस्पति
- 11 जून को राजकुमार ग्रह बुध का मिथुन में उदय
- ज्योतिषाचार्य से जानिए किए जाने वाले उपाय
धर्म डेस्क, इंदौर (Rashi Parivartan 2025)। जून माह में बुध और बृहस्पति का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इंदौर के ज्योतिषाचार्य पं. हर्षित मोहन शर्मा के अनुसार, मिथुन राशि वालों पर इसका मिला-जुला असर पड़ेगा।
09 जून 2025: मिथुन राशि में अस्त होंगे बृहस्पति
09 जून 2025 को देवताओं के गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में अस्त होने जा रहे हैं, जिसका समय 04 बजकर 16 मिनट रहेगा। यह गोचर 9 जुलाई तक बना रहेगा। यह राशि परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के लिए प्रतिकूल फल देने वाला रहेगा।
जातक को इस दौरान मानसिक अवसाद का सामना करना पड़ सकता है। जातक का मन पढ़ाई-लिखाई में कम लगेगा। डिप्रेशन आदि का भी सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान मन में अनुवांशिक भय का वातावरण व्याप्त रहेगा।
व्यापार-व्यवसाय को लेकर भी यह समय अच्छा नहीं रहेगा। सलाह दी जाती है कि किसी को भी पैसे उधार ना दें। जो जातक प्रॉपर्टी, वाहन आदि खरीदने का मन बना रहे हैं, उन्हें और धैर्य रखना चाहिए।
परिवार में क्लेश रह सकता है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो सकते हैं। सलाह दी जाती है कि इस दौरान मिथुन राशि वाले रोज विष्णु भगवान की आरती करें और गुरुवार के दिन केले का दान करें।

यहां भी क्लिक करें – इन राशियों को शुक्र गोचर से रहने होगा सावधान, अगले 23 दिन होंगे खतरनाक
11 जून को मिथुन में होगा राजकुमार ग्रह बुध का उदय
11 जून को राजकुमार ग्रह बुध मिथुन राशि में उदय होने जा रहे हैं। यह गोचर प्रातः 11 बजकर 59 मिनट पर होगा। मिथुन, बुध ग्रह की राशि है। इस गोचर के दौरान मिथुन राशि वाले जातक को मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे।
इस राशि परिवर्तन के असर से मिथुन राशि वाले बुद्धि कौशल में निपुण होंगे। व्यापार व्यवसाय को लेकर यह समय अच्छा रहेगा। जातक का मन अधिक आय की तरफ रहेगा और व्यापार का विस्तार होगा।
जातक अपनी बुद्धि कौशल से कई रुके हुए कार्य पूर्ण कर लेंगे। जो जातक शादी के लिए प्रयासरत है, उन्हें जीवनसाथी मिल सकता है या रिश्ते की बात चल सकती है। खान-पान पर संयम रखें। अन्यथा पेट दर्द की शिकायत रह सकती है।
यहां भी क्लिक करें – जून के पहले हफ्ते में बुध और मंगल का होगा राशि परिवर्तन… क्या आपकी राशि भी है मिथुन या सिंह
जो जातक विदेश जाने के लिए प्रयास करते हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। इस अवधि में मिथुन राशि वाले गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ नियमित करना चाहिए।







