Ravivar Ka Rashifal: विभिन्न राशि वालों के लिए रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। तुला राशि वालों को आज किसी खास काम से बाहर की यात्रा करना पड़ सकती है। वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन बहुत शानदार रहेगा। वहीं, धनु राशि वाले कोई नया काम शुरू करने का विचार बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 15 Jun 2025 06:08:00 AM (IST)
Updated Date: Sun, 15 Jun 2025 09:36:49 AM (IST)
HighLights
- मकर – विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। अलर्ट रहें।
- कुंभ – परेशानियों से भरा दिन है। कोर्ट कचहरी में उलझ सकते हैं।
- मीन – आज किसी बड़ी समस्या से मुक्त होंगे। कोर्ट केस में जीत होगी।
धर्म डेस्क, इंदौर (Ravivar Ka Rashifal)। आज दिनांक 15 जून 2025, रविवार को विक्रम संवत 2082, मास अमांत ज्येष्ठ, मास पूर्णिमांत आषाढ़ और तिथि चतुर्थी है। इंदौर के ज्योतिषाचार्य पं. हर्षित मोहन शर्मा से जानिए आज का राशिफल।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन का उपयोग करते समय सावधान रहें। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस और नौकरी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। मन भी अशांत रहेगा। सेहत में गिरावट महसूस करेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होने से डिप्रेशन महसूस करेंगे। लाइफ पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन ठीक-ठाक गुजरेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होने से मन में उत्साह रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं। बिजनेस में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया काम आज शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
.jpg)
आज दिन अच्छा रहेगा। पिछले दिनों से जिस काम को पूरा करने में जुटे हैं, आज उसमें सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ा काम शुरू करने का मौका मिलेगा। इसके लिए किसी के साथ साझेदारी भी कर सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन कोई खुशखबरी लेकर आएगा। यदि नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आपसी मतभेद दूर होंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील या समझौता आपके पक्ष में हो सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोर्ट केस में हार का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। बिजनेस में बड़ा जोखिम आज ना उठाएं। नहीं को नुकसान हो सकता है। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनने पर शांत रहें।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
.jpg)
आज किसी खास काम से बाहर की यात्रा करना पड़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य या परिचित को हमेशा के लिए खो सकते हैं। वाहन का उपयोग करते समय सावधानी बरतें। बिजनेस में नुकसान उठाना पड़ सकता है। लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन बहुत शानदार रहेगा। जो काम सोचेंगे, वह पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में किसी नए काम की जिम्मेदारी मिलेगी। इसे आप बखूबी निभाएंगे। इससे आगे प्रमोशन का रा्ता साफ होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन शानदार रहने वाला है। कोई नया काम शुरू करने का विचार बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम है। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिजन के हित में कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
.jpg)
आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में गुजरेगा। किसी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। इसलिए अलर्ट रहें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। खान-पान पर कंट्रोल रखें। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। नौकरी वालों के लिए सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today).jpg)
आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। कोर्ट कचहरी में उलझ सकते हैं। बिजनेस में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। कोई बड़ा निवेश आज ना करें। सेहत के प्रति लापरवाह न रहें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन बहुत अच्छा होगा। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। रिश्तेदार मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। आज रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। परिवारों में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में परिवार सहित सम्मिलित हो सकते हैं।







