Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Saphala Ekadashi 2025: इस विधि से करें देवी तुलसी की पूजा, नोट कर लें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Saphala Ekadashi 2025: इस विधि से करें देवी तुलसी की पूजा, नोट कर लें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

धार्मिक मान्यता है कि जो भक्त इस दिन पूरी विधि-विधान से मां तुलसी की पूजा करते हैं, उन्हें भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे उनके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आइए इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।

सफला एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, सफला एकादशी के पर्व की शुरुआत 14 दिसंबर को रात 08 बजकर 46 मिनट पर हो रही है। वहीं, इस तिथि का समापन 15 दिसंबर को रात 10 बजकर 09 मिनट पर हो रहा है। ऐसे में 15 दिसंबर को सफला एकादशी व्रत किया जाएगा और व्रत का पारण अगले दिन 16 दिसंबर को किया जाएगा।

सफला एकादशी की इस विधि से पूजा करनी चाहिए

एकादशी के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। इसके बाद सफला एकादशी व्रत का संकल्प लें।

भगवान विष्णु के साथ मां तुलसी की पूजा करें। गमले के चारों ओर साफ-सफाई कर तुलसी जी को हल्दी-कुमकुम का तिलक लगाएं और लाल चुनरी अर्पित करें।

तुलसी जी के पास शुद्ध घी का अखंड दीपक (जो पूरी रात जलता रहे) जलाएं। खीर या मिश्री का भोग लगाएं, और संभव हो तो घर पर विशेष अनुष्ठान बनाकर भोग चढ़ाएं।

पूजा के दौरान तुलसी की जड़ के पास एक सिक्का रखें। पूजा समाप्त होने के बाद इस सिक्के को उठाकर अपने धन स्थान (तिजोरी या पर्स) में रखने से पैसों से जुड़ी सभी मुश्किलें दूर होती हैं।

तुलसी के पौधे के चारों ओर 11 बार परिक्रमा करें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें।

आखिर में पूजा में हुई किसी भी गलती के लिए माँ तुलसी और भगवान विष्णु से क्षमा याचना करें।

सफला एकादशी पूजा मंत्र (Safala Ekadashi 2025 Puja Mantra)

ॐ शुभाद्राय नमः।।

मातस्तुलसि गोविन्द हृदयानन्द कारिणी, नारायणस्य पूजार्थं चिनोमि त्वां नमोस्तुते।।

महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वम नमोस्तुते।।

तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी। धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।

अस्वीकरण- इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News