Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Sarva Pitru Amavasya 2025: सर्व पितृ अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, क्या इस दिन तुलसी पूजा करना सही है?

Sarva Pitru Amavasya 2025: सर्व पितृ अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, क्या इस दिन तुलसी पूजा करना सही है?

क्या तुलसी की पूजा करना सही है इस दिन?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दिन तुलसी की पूजा करना शुभ नहीं माना जाता। खासकर सर्वपितृ अमावस्या जैसे विशेष दिन पर जब ग्रहण का प्रभाव हो, तो तुलसी को छूना या उसके पत्ते तोड़ना वर्जित होता है।

ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और जीवन में अशुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसलिए इस दिन तुलसी की नियमित पूजा करने से बचना चाहिए।

किन उपायों से मिलेगा लाभ?

अगर आप धन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो सर्वपितृ अमावस्या के दिन कुछ विशेष उपाय करके भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं-

पीला या लाल धागा लें और उसमें 108 गांठें लगाएं। इस धागे को तुलसी के गमले में धीरे से बांध दें। ध्यान रहे तुलसी को न तोड़ें और न ही उसे सीधे हाथ से स्पर्श करें।

शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं और 7 बार परिक्रमा करें। यह उपाय आर्थिक बाधाओं को दूर करने में सहायक माना गया है।

तुलसी माता के मंत्र –

सर्वपितृ अमावस्या के दिन आपको तुलसी चालीसा के पाठ व तुलसी माता के मंत्रों का जप करने से लाभ मिल सकता है। इससे साधक को मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद मिलता है।

1. महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।

2. तुलसी गायत्री मंत्र –

ॐ तुलसीदेव्यै च विद्महे, विष्णुप्रियायै च धीमहि, तन्नो वृन्दा प्रचोदयात् ।।

3. तुलसी स्तुति मंत्र –

देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः

नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।

तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।

धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।

लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।

तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

4. तुलसी नामाष्टक मंत्र –

वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी।

पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।।

एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम।

य: पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।।

Trending News