सत्यनारायण व्रत से जुड़े नियम
सत्यनारायण व्रत किसी भी शुभ अवसर पर किया जा सकता है, किंतु पूर्णिमा तिथि पर इसका विशेष फल मिलता है। यदि सुबह पूजा संभव न हो, तो शाम के समय भी भगवान सत्यनारायण की पूजा की जा सकती है। व्रती को पूरे दिन उपवास रखना चाहिए और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही भोजन ग्रहण करना चाहिए।
सत्यनारायण व्रत की विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें।
साफ-सुथरे कपड़े पहनें और पूजा स्थल की सफाई कर गंगाजल का छिड़काव करें।
एक चौकी पर पीला या लाल वस्त्र बिछाकर भगवान सत्यनारायण की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
चौकी पर कलश और नारियल रखें।
पंडित को बुलाकर या स्वयं सत्यनारायण कथा का पाठ करें।
पूजा में भगवान को चरणामृत, पान, तिल, रोली, कुमकुम, फूल, फल, सुपारी आदि अर्पित करें।
कथा के बाद आरती करें और उपस्थित सभी लोगों में प्रसाद वितरित करें।
रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रती को प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण करना चाहिए।
व्रत के लाभ
सत्यनारायण व्रत करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
यह व्रत सभी प्रकार के दुखों को दूर करता है तथा यधन-धान्य में वृद्धि लाता है।
मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतानहीन दंपतियों को भी संतान सुख की प्राप्ति होती है।
अस्वीकरण- इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।







