Sawan 2025: सावन का महीना शिवभक्तों के लिए काफी फलदायी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो भी लोग इस महीने में महादेव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करते हैं, उन्हें हर कष्ट से मुक्ति मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं सावन में कैसे महादेव को प्रसन्न कर सकते हैं।
By Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 06 Aug 2025 06:33:59 PM (IST)
Updated Date: Wed, 06 Aug 2025 06:33:59 PM (IST)
HighLights
- सावन महीने को माना जाता है सबसे पवित्र महीना
- भोलेनाथ की पूजा करने से हर मनोकामना होगी पूरी
- महामृत्युंजय जाप और शिव चालीसा के पाठ से होगा फायदा
Sawan 2025: सनातन धर्म में सावन के महीने को सबसे अधिक महत्वपूर्ण और पवित्र माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस महीने में सच्चे मन से महादेव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने से लोगों को जीवन में हर बाधा से छुटकारा मिलता है और उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में आइए जानते हैं सावन में कैसे महादेव को प्रसन्न कर सकते हैं।
पूजा में इस मंत्र का जप करने से मिलेगा फायदा
भगवान शिव हर जगह व्याप्त हैं। उनकी पूजा भक्त को मानसिक और आत्मिक शांति प्रदान करती है। यह समय मनुष्य का प्रकृति से सीधे जुड़ने का मौक भी है। कहते हैं कि जब कोई भक्त ‘ॐ नमः शिवाय’ के उच्चारण के साथ जल भगवान शिव को अर्पित करता है, तो वह अपनी सारी चिंताओं को शिव के चरणों में समर्पित कर देता है।
फलदायी साबित होगा महामृत्युंजय जाप, शिव चालीसा का पाठ
सावन के महीने में रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप, शिव चालीसा और रुद्राष्टक का पाठ काफी फलदायी माना गया है। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा का भी विशेष महत्व है। इस दौरान कांवड़ यात्री गंगाजल के साथ पैदल यात्रा कर शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। यह यात्रा भक्ति, अनुशासन और सेवा की भावना को दिखाती है।
अस्वीकरण- इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।







