Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Sawan Purnima 2025: श्रावणी पूर्णिमा को मनाया जाता है संस्कृत दिवस, जानें इसके पीछे का महत्व और इतिहास

Sawan Purnima 2025: श्रावणी पूर्णिमा को मनाया जाता है संस्कृत दिवस, जानें इसके पीछे का महत्व और इतिहास

Sawan Purnima 2025: शनिवार को श्रावणी पूर्णिमा है और श्रावणी पूर्णिमा को संस्कृत दिवस के रूप में मनाया जाता है। कुछ विदेशी विद्वानों ने संस्कृत भाषा को ग्रीक और लैटिन से भी पुरानी भाषा के रूप में स्वीकार किया है। पूरे मध्य प्रदेश में इस समय संस्कृत सप्ताह मनाया जा रहा है, जो रक्षाबंधन के तीन दिन पूर्व से प्रारंभ होकर तीन दिन बाद तक चलता है।

By Manish Kare

Publish Date: Fri, 08 Aug 2025 08:17:50 PM (IST)

Updated Date: Fri, 08 Aug 2025 08:19:27 PM (IST)

श्रावणी पूर्णिमा को मनाया जाता है संस्कृत दिवस

HighLights

  1. श्रावणी पूर्णिमा को संस्कृत दिवस के रूप में मनाया जाता है
  2. पूरे मध्य प्रदेश में इस समय संस्कृत सप्ताह मनाया जा रहा है
  3. खंडवा संस्कृत सप्ताह का समापन 12 अगस्त को होगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। शनिवार को श्रावणी पूर्णिमा है और श्रावणी पूर्णिमा को संस्कृत दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह ऋषि मुनियों के स्मरण का दिन भी है। प्राचीन काल में आज से ही विभिन्न गुरुकुलों में शिष्य विद्या अध्ययन का कार्य प्रारंभ करते थे। कुछ विदेशी विद्वानों ने संस्कृत भाषा को ग्रीक और लैटिन से भी पुरानी भाषा के रूप में स्वीकार किया है।

संस्कृत प्रभारी निशा तिवारी ने बताया संस्कृत का महत्व

जिले की संस्कृत प्रभारी निशा तिवारी ने संस्कृत भाषा के महत्व को दर्शाते हुए बताया कि संस्कृत भाषा मंत्र, पूजा, पाठ की भाषा नहीं है। यह भाषा मौसम विज्ञान, आयुर्वेद, खगोल विज्ञान, न्याय व्यवस्था, कृषि, प्रौद्योगिकी, संगीत तथा चित्रकला आदि अनेक विधाओं का भी मूल स्रोत है।

नई पीढ़ी को रामायण, महाभारत तथा भगवत गीता जैसे महान ग्रंथों से परिचित कराना अत्यंत आवश्यक है। आधुनिक युग में यदि अंग्रेजी भाषा का अध्ययन आवश्यक है तो वर्तमान पीढ़ी को संस्कारित करने के लिए संस्कृत भाषा का ज्ञान भी परम आवश्यक है। संस्कृत भाषा का प्रचार प्रसार सिर्फ भारत में ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व में होना चाहिए।

मध्य प्रदेश में मनाया जा रहा संस्कृत सप्ताह

इसी तारतम्य में पूरे मध्य प्रदेश में संस्कृत सप्ताह मनाया जा रहा है। जो रक्षाबंधन के तीन दिन पूर्व से प्रारंभ होकर तीन दिन बाद तक चलता है। खंडवा जिले की सभी संस्थाओं में संस्कृत सप्ताह का समापन 12 अगस्त को होगा।

Trending News