Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Shani Jayanti 2025: शुभ संयोग में आज सूर्यपुत्र शनिदेव की होगी जन्म आरती… सुकर्मा और द्विपुष्कर योग में पूजन विशेष फलदायी

Shani Jayanti 2025: शुभ संयोग में आज सूर्यपुत्र शनिदेव की होगी जन्म आरती… सुकर्मा और द्विपुष्कर योग में पूजन विशेष फलदायी

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर आज शहर-शहर भक्ति का माहौल है। शनि मंदिरों के साथ ही हनुमान मंदिरों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। शनि मंदिरों में महाआरती और दीप दान होगा। सुंदरकांड का पाठ एवं खिचड़ी प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 27 May 2025 08:01:13 AM (IST)

Updated Date: Tue, 27 May 2025 08:01:13 AM (IST)

HighLights

  1. मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतार
  2. मंदिरों में फल-फूल से सजाई गई वाटिकाएं
  3. कही भंडारा तो कहीं तिल-तेल से अभिषेक

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सूर्य पुत्र शनि देव की जयंती 27 मई को हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। इस अवसर पर हर शहर के नए-पुराने मंदिरों में जन्म आरती होगी। प्राकट्य दिवस पर ढैय्या, साढेसाती के लिए यज्ञ हवन के साथ ही श्रृंगार दर्शन, फूल बंगला, जन्म आरती, भजन संध्या सहित कई आयोजन हो रहे हैं।

कहीं मेवे-मिष्ठान का भोग, तो कही् फूलों एवं फलों से गर्भगृह को सजाया जा गया है। दर्शन-पूजन के लिए सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं का मेला लगेगा।

सुकर्मा और द्विपुष्कर योग

  • मध्य प्रदेश में इंदौर के ज्योतिर्विद् विनायक तिवारी ने बताया कि शनि जयंती मंगलवार के दिन एक मत से उदया तिथि के अनुसार मनाई जा रही है। इस अवसर पर कृत्तिका एवं रोहिणी नक्षत्र के साथ ही सुकर्मा एवं द्विपुष्कर योग भी रहेगा।
  • इन शुभ योगों में शनि देव का पूजन विशेष फलदायी होगा। व्यासफला जूनी इंदौर स्थित शहर के 300 साल प्राचीन सूर्यपुत्र शनि मंदिर में 501 लीटर तेल से शनिदेव का अभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर शत्रु पराजय, ऋण मुक्ति के लिए 11 कुंडीय शनि महायज्ञ होगा।
  • जूनी इंदौर स्थित प्राचीन शनि मंदिर में दोपहर 12 बजे शनि मंदिर में जन्म आरती होगी। यंग इंडिया क्लब के तत्वावधान में जिंसी चौराहा स्थित मंशापूर्ण शनि मंदिर पर तीन दिवसीय शनि जयंती महोत्सव में 26 मई को देवी अहिल्या वि.वि. कर्मचारी रामायण मंडल द्वारा सुंदरकांड की प्रस्तुति दी गई।
  • जयंती पर मंगलवार को सुबह 8 से 10 बजे तक पूजा-अर्चना, 12 से 4 बजे तक श्रृंगार एवं वट पूजा, दोपहर 4 से 6 बजे तक यज्ञ एवं हवन, शाम 6.30 बजे छप्पन भोग दर्शन एवं शाम 7.30 बजे महाआरती के बाद संतों-महंतों के प्रवचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन होगा।
  • नवग्रह शांति यज्ञ एवं जन्मोत्सव आरती

    अनोप टाकीज स्थित शनि मंदिर सुबह 4 बजे भगवान का अभिषेक हुआ। समिति के दिनेश यादव के अनुसार, 10 बजे गृह शांति यज्ञ किया जाएगा। प्राचीन शनि मंदिर जवाहर मार्ग के पं. कान्हा जोशी के अनुसार, इस दिन मंदिर की विशेष साज-सज्जा की जाएगी।

    भगवान का महाभिषेक कर छप्पन भोग लगाया जाएगा। नवग्रह शांति पूजन, शनि शांति यज्ञ एवं जन्मोत्सव आरती दोपहर 12 बजे होगी। इसके साथ ही नुक्ती प्रसाद का वितरण होगा।

    हरिधाम पर सुंदरकांड का पाठ

    हरिधाम आश्रम पर शनि जयंती के अवसर पर शाम 7 बजे संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। पाठ महंत शुकदेवदास महाराज के सानिध्य में होगा। आश्रम समिति के अध्यक्ष डा. सुरेश चोपड़ा एवं विजय सिंह राणा ने बताया कि पाठ हरिधाम रामायण मंडल के सदस्य मिलकर करेंगे।इस मौके पर पवन पुत्र हनुमान का मनोहारी श्रृंगार होगा।

    Trending News