Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Shani Jayanti 2025 Date: शनि जयंती पर दुर्लभ सुकर्मा योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और शिव वास योग…. मिथुन, मेष, तुला, सिंह, कुंभ वालों की चमक उठेगी किस्मत

Shani Jayanti 2025 Date: शनि जयंती पर दुर्लभ सुकर्मा योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और शिव वास योग…. मिथुन, मेष, तुला, सिंह, कुंभ वालों की चमक उठेगी किस्मत

Shani Jayanti 2025 Date: ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर शनि जयंती मनाई जाती है। इस साल यह तिथि 27 मई (Shani Jayanti) को है। सभी प्रमुख शनि मंदिरों में शनि जयंती उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसका सभी राशियों पर मिला-जुला असर देखने को मिलेगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 22 May 2025 08:05:14 AM (IST)

Updated Date: Thu, 22 May 2025 08:05:14 AM (IST)

इस साल 27 मई को शनि जयंती मनाई जाएगी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शनि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी
  2. उसी दिन है महिलाओं का वट सावित्री व्रत
  3. महिलाएं वट सावित्री व्रत रखकर पूजन करेंगी

धर्म डेस्क, इंदौर (Shani Jayanti 2025)। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन शनि जयंती (Shani Jayanti) मनाई जाती है। मान्यता है कि इस विशेष दिन पर शनि देव की उपासना करने से साधक को रोग, दोष और बाधाओं से मुक्ति मिल जाती है।

इस साल शनि जयंती 27 मई (Shani Jayanti Date) को मनेगी। देश के सभी शनि मंदिरों में शनि जयंती मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार शनि जयंती पर्व पर दुर्लभ सुकर्मा योग, सर्वार्थसिद्धि योग व शिववास योग का विशेष संयोग बन रहा है।

शनि जयंती का राशिफल… किनको फायदा, कौन रहें अलर्ट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ज्योतिष जगदीश शर्मा के अनुसार,. शनि जयंती का असर हर राशि पर पड़ेगा। मिथुन, मेष, तुला, सिंह व कुंभ राशियों के लिए यह संयोग विशेष शुभफलदायक होगा।

ज्योतिषाचार्यों ने अन्य राशियों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। शनि जयंती को शनिदेव की ढैया व साढ़ेसाती महादशा निवारण के लिए सर्वोत्तम अवसर माना जाता है। इसके लिए सारा दिन अनुष्ठान होंगे।

पवित्र नदी तटों व शनि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि शनि जयंती के दिन ही ज्येष्ठ अमावस्या और वट सावित्री व्रत का त्योहार भी मनाया जाएगा। महिलाएं वट सावित्री व्रत रखकर पूजन करेंगी।

महत्वपूर्ण है तीन योगों का संयोग

पंडित विनोद गौतम ने बताया कि शनि जयंती पर प्रात:काल से ही दुर्लभ सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है। इसे बहुत ही शुभ योग माना जाता है। इस योग का समापन रात 10.54 बजे होगा। इस योग में भगवान शिव और शनिदेव की पूजा श्रेष्ठ मानी जाती है।

शनि जयंती के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का भी संयोग है। यह सुबह 05.25 बजे से 05.32 बजे तक है। इस दिन शिववास योग सुबह 08.31 बजे तक है। इन योगों के कारण शनि जयंती बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है।

Trending News