Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Shani Jayanti Hanuman Puja Upay: शनि की साढ़ेसाती और ढैया से बचने के लिए करें हनुमान जी की भक्ति… ज्योतिषाचार्य से जानिए उपाय

Shani Jayanti Hanuman Puja Upay: शनि की साढ़ेसाती और ढैया से बचने के लिए करें हनुमान जी की भक्ति… ज्योतिषाचार्य से जानिए उपाय

Shani Jayanti Hanuman Puja Upay: देशभर के शनि मंदिरों में आज विशेष पूजा और अनुष्ठान किए जा रहे हैं। हर भक्त शनि देव को प्रसन्न करना चाहता है। ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि शनि को प्रसन्न करने का एक तरीका हनुमान जी की पूजा है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 27 May 2025 12:03:38 PM (IST)

Updated Date: Tue, 27 May 2025 12:03:38 PM (IST)

हनुमान जी की पूजा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शनि जयंती पर विशेष संयोग
  2. शनिदेव पर करेंगे तेल अभिषेक
  3. साढ़ेसाती, अढैया से मिलेगी मुक्ति

धर्म डेस्क, इंदौर। न्याय के देवता शनिदेव की जयंती ज्येष्ठ अमावस्या, मंगलवार को मनाई जा रही है। इस दिन कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ संयोग पड़ रहा है। ऐसे योग में शनिदेव का पूजन करने का विशेष महत्व है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित शनि देव मंदिर के पुजारी पं.विनोद शर्मा के अनुसार, अमावस्या तिथि 26 मई को दोपहर 12.11 बजे प्रारंभ हो चुकी है। लेकिन, उदया तिथि का महत्व होने के चलते 27 मई को शनि जयंती मनाई जा रही है। इस दिन अमावस्या तिथि सुबह 08.31 बजे तक है।

naidunia_image

हनुमान भक्तों को परेशान नहीं करते शनिदेव

  • ज्येष्ठ अमावस्या पर 05.32 बजे तक कृत्तिका नक्षत्र है। इसके पश्चात रोहिणी नक्षत्र है। शाम को बव करण का संयोग है। साथ ही सर्वार्थ सिद्धि और सुकर्मा योग, शिववास योग का भी संयोग है।
  • इन सभी संयोगों में शनिदेव का पूजन करने से साढ़ेसाती, अढैया से मुक्ति मिलती है। ज्योतिषाचार्य डॉ. दत्तात्रेय होस्केरे के अनुसार, शनि को कू्र ग्रह माना जाता है। एक राशि में ढाई वर्ष तक विद्यमान रहता है। शनि की साढ़ेसाती व अढैया से बचने के लिए हनुमानजी की भक्ति करनी चाहिए।
  • हनुमान भक्तों को शनिदेव परेशान नहीं करते। जिस व्यक्ति को साढ़ेसाती चल रही हो, वह हनुमान चालीसा का पाठ करें, तो शनि का प्रकोप नहीं रहता।
  • Trending News