Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Shani Margi 2025: 28 नवंबर को मीन राशि में मार्गी होंगे शनि, इन 3 राशियों की खुल जाएगी किस्मत

Shani Margi 2025: 28 नवंबर को मीन राशि में मार्गी होंगे शनि, इन 3 राशियों की खुल जाएगी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह 28 नवंबर को मीन राशि में मार्गी होंगे। यह परिवर्तन तीन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा। इन राशियों के जातकों को करियर, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और मानसिक शांति में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

Publish Date: Sat, 08 Nov 2025 12:00:47 PM (IST)

Updated Date: Sat, 08 Nov 2025 12:00:47 PM (IST)

शनि न्याय के देवता। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 28 नवंबर को मीन राशि में मार्गी होंगे शनि।
  2. मेष राशि को करियर और धन लाभ के योग।
  3. तुला राशि में पारिवारिक सुख और संपत्ति लाभ।

धर्म डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता और कर्मों का फल देने वाला ग्रह माना जाता है। शनि ग्रह वक्री होते हैं, तो जीवन में रुकावटें, आर्थिक संकट और संघर्ष बढ़ जाते हैं, लेकिन जैसे ही शनि अपनी सीधी चाल यानी मार्गी अवस्था में आते हैं, जीवन में सकारात्मक बदलाव शुरू हो जाते हैं।

पंचांग के अनुसार, इस साल शनि 28 नवंबर की सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर मीन राशि में मार्गी होंगे। इस बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियों पर विशेष रूप से शुभ प्रभाव दिखाई देगा।

आइए जानते हैं कि किन तीन राशियों का भाग्य बदलने वाला है…

मेष राशि

शनि के मार्गी होने से मेष राशि वालों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक जो रुकावटें और अड़चनें काम में आ रही थीं, वे धीरे-धीरे खत्म होंगी। करियर, व्यापार और नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस विस्तार के भी योग बन रहे हैं। किस्मत साथ देगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

तुला राशि

शनि की सीधी चाल तुला राशि वालों के पारिवारिक जीवन में शांति और सौहार्द लेकर आएगी। लंबे समय से चल रहे विवाद खत्म होंगे। नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की इच्छा रखने वालों के लिए समय अनुकूल है। आय के नए स्रोत खुलेंगे और मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

कुंभ राशि

शनि के मार्गी होने से कुंभ राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन होंगे। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही, पुराना कर्ज या उधार चुकाने में सफलता मिलेगी, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी।

Trending News