Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Shardiya Navratri 2025: कन्या पूजन में भूलकर भी न दें ये गिफ्ट, कन्याओं को ये उपहार देकर पाएं माता रानी का आशीर्वाद

Shardiya Navratri 2025: कन्या पूजन में भूलकर भी न दें ये गिफ्ट, कन्याओं को ये उपहार देकर पाएं माता रानी का आशीर्वाद

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र 2025 की अष्टमी और नवमी को कन्या पूजन (Kanya Pujan Gift) का विशेष महत्व है। इस दिन कन्याओं को भोजन कराकर उपहार दिए जाते हैं। शुभ उपहार माता रानी का आशीर्वाद दिलाते हैं, जबकि कुछ वस्तुएं अशुभ मानी जाती हैं। आइए जानें क्या दें और किन उपहारों से बचें।

Publish Date: Tue, 30 Sep 2025 11:51:04 AM (IST)

Updated Date: Tue, 30 Sep 2025 11:51:04 AM (IST)

नवरात्रि अष्टमी-नवमी कन्या पूजन 2025: इन शुभ वस्तुओं से करें कन्याओं का सम्मान

HighLights

  1. शारदीय नवरात्र 2025 कन्या पूजन
  2. अष्टमी-नवमी पर कन्या पूजन विधि
  3. कन्याओं को देने योग्य शुभ उपहार

धर्म डेस्क: शारदीय नवरात्र 2025 (Shardiya Navratri) का पावन पर्व 30 सितंबर (अष्टमी) और 1 अक्टूबर (नवमी) को कन्या पूजन (Kanya Pujan Gift) के साथ विशेष महत्व रखता है। परंपरा के अनुसार, इन तिथियों पर कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उन्हें भोजन कराया जाता है और उपहार देकर विदा किया जाता है। सही वस्तुएं उपहार में देने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और साधक को आशीर्वाद देती हैं। वहीं, कुछ वस्तुएं भूलकर भी नहीं देनी चाहिएं। आइए जानते हैं कन्या पूजन से जुड़े महत्वपूर्ण नियम।

naidunia_image

कन्या पूजन का महत्व

हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का प्रत्येक दिन देवी दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप की उपासना के लिए समर्पित होता है। नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथियों पर कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन कन्याओं को आमंत्रित कर भोजन कराया जाता है और उन्हें उपहार देकर विदा किया जाता है। मान्यता है कि कन्याएं देवी शक्ति का स्वरूप हैं और उनकी पूजा करने से साधक को माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

शुभ उपहार दें

कन्या पूजन के समय कन्याओं को भोजन करवाने के बाद उन्हें खाली हाथ विदा करना अशुभ माना गया है। इसके बजाय उन्हें उपयोगी और शुभ वस्तुएं देना अत्यंत फलदायी होता है।

  • पढ़ाई से जुड़ा सामान- किताबें, पेन, पेंसिल, नोटबुक, कलरिंग बुक आदि।
  • खिलौने- छोटे बच्चों के लिए खिलौने देना शुभ होता है।
  • वस्त्र- लाल या पीले रंग के कपड़े कन्याओं को अवश्य देने चाहिए, यह शुभ रंग माने जाते हैं।
  • श्रृंगार सामग्री- बालों की क्लिप, चूड़ियां, बिंदिया आदि कन्याओं को उपहारस्वरूप देना मंगलकारी होता है।
  • प्रसाद और दक्षिणा- मिठाई, फल और अपनी क्षमता के अनुसार दक्षिणा देना भी आवश्यक है।

किन उपहारों से करें परहेज

कन्या पूजन में कुछ वस्तुएं ऐसी हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं देना चाहिए, क्योंकि इन्हें अशुभ माना जाता है।

  • लोहे या प्लास्टिक की वस्तुएं- इन्हें देने से नकारात्मक फल प्राप्त होते हैं।
  • काले रंग की वस्तुएं- काला रंग अशुभ माना गया है, इसलिए काले कपड़े या वस्तुएं देने से बचना चाहिए।
  • पुरानी या इस्तेमाल की हुई चीजें- कन्याओं को नई वस्तुएं ही देनी चाहिए। पुरानी चीजें देना देवी मां की नाराजगी का कारण बन सकता है।

कन्याओं को विदा करने का तरीका

कन्या पूजन के अंत में कन्याओं को आदरपूर्वक विदा करना चाहिए। भोजन और उपहार देने के बाद उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेना चाहिए। माता रानी के जयकारे लगाते हुए प्रसन्नता से कन्याओं को विदा करना शुभ माना गया है। इस दौरान यह ध्यान रखना जरूरी है कि कोई भी कन्या खाली हाथ न जाए।

शारदीय नवरात्र 2025 में 30 सितंबर (अष्टमी) और 1 अक्टूबर (नवमी) को किया जाने वाला कन्या पूजन भक्तों के लिए विशेष फलदायी होगा। यदि इस अवसर पर कन्याओं को उचित और शुभ वस्तुएं उपहारस्वरूप दी जाएं तो माता रानी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं, अशुभ वस्तुएं देने से साधक को विपरीत फल मिल सकते हैं। इसलिए कन्या पूजन में सही उपहार देना और सम्मानपूर्वक विदाई करना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें- Diwali 2025 Date: दीपावली कब मनाई जाएगी 20 या 21 अक्टूबर? जानें सही तिथि, लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News