Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Shardiya Navratri 2025: क्यों मनाया जाता है शारदीय नवरात्र, कैसे हुई थी शुरुआत? जानें पूरी कहानी

Shardiya Navratri 2025: क्यों मनाया जाता है शारदीय नवरात्र, कैसे हुई थी शुरुआत? जानें पूरी कहानी

इस साल 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र (Shardiya navratri 2025) की शुरुआत हो चुकी है जो 1 अक्टूबर तक चलने वाला है। इसी अवधि में दुर्गा पूजा का पर्व भी मनाया जाता है जिसकी धूम खासकर पश्चिम बंगाल में देखने को मिलती है। इस पावन अवधि में साधक व्रत करते हैं और देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं।

Publish Date: Tue, 23 Sep 2025 08:07:57 PM (IST)

Updated Date: Tue, 23 Sep 2025 08:07:57 PM (IST)

Shardiya Navratri 2025: क्यों मनाया जाता है शारदीय नवरात्र?

HighLights

  1. 22 सितंबर से नवरात्र की हो चुकी है शुरुआत
  2. देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की होती है पूजा-अर्चना
  3. शारदीय नवरात्र की शुरुआत कैसे और कब हुई?

धर्म डेस्क। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाने वाला शारदीय नवरात्र (Shardiya navratri 2025), जिसे महानवरात्र या दुर्गा पूजा भी कहा जाता है, शक्ति साधना का सबसे प्रमुख पर्व माना जाता है। इसकी उत्पत्ति उस ऐतिहासिक प्रसंग से जुड़ी है, जब भगवान श्रीराम ने रावण पर विजय प्राप्त करने हेतु मां दुर्गा की उपासना की थी।

अकाल बोधन की कथा

त्रेतायुग में जब श्रीराम लंका युद्ध के लिए तैयार हुए, तब देवताओं ने उन्हें विजय की कामना से मां दुर्गा की आराधना करने का सुझाव दिया। सामान्यतः नवरात्र की पूजा चैत्र और आश्विन मास में होती है, लेकिन उस समय दक्षिणायन का काल चल रहा था, जब देवता योगनिद्रा में रहते हैं। ऐसे समय में पूजा करना शास्त्र सम्मत नहीं था।

तब भी श्रीराम ने संकट की घड़ी में मां दुर्गा का “अकाल बोधन” किया, अर्थात उन्हें समय से पहले जगाकर आराधना की। गहन श्रद्धा और शुद्ध मन से की गई इस उपासना से मां दुर्गा प्रसन्न हुईं और श्रीराम को विजय का आशीर्वाद दिया। इसके फलस्वरूप दशमी के दिन रावण का वध हुआ और यह तिथि “विजयादशमी” या “दशहरा” कहलाने लगी।

परंपरा का आरंभ

इसी प्रसंग के बाद शारदीय नवरात्र की परंपरा शुरू हुई। मान्यता है कि संकट और संघर्ष के समय मां दुर्गा की भक्ति से शक्ति, धैर्य और विजय की प्राप्ति होती है। तभी से आश्विन शुक्ल पक्ष के नवरात्र को विशेष महत्व दिया जाता है और इसे शक्ति साधना का श्रेष्ठ अवसर माना जाता है।

सांस्कृतिक विविधता

  • शारदीय नवरात्र केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
  • बंगाल में यह दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाता है, जहां भव्य पंडाल, कलात्मक प्रतिमाएं और अद्भुत सजावट इसकी विशेषता है।
  • गुजरात और महाराष्ट्र में गरबा और डांडिया की धुन पर नौ रातें रंग-बिरंगी छटा बिखेर देती हैं।
  • उत्तर भारत में रामलीला और दशहरा के मंचन से श्रीराम की गाथा जीवंत हो उठती है और रावण-दहन के साथ उत्सव अपने चरम पर पहुंचता है।

यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: 2 बार नहीं साल में 4 बार आती है नवरात्रि, जानिए सबका धार्मिक महत्व

नवरात्र का संदेश

इस प्रकार, शारदीय नवरात्र न केवल शक्ति की उपासना का पर्व है, बल्कि यह भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक भी है। यह हमें सिखाता है कि श्रद्धा और साहस के बल पर जीवन के हर संघर्ष में विजय पाई जा सकती है।

Trending News