Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

SHRAWAN 2025: 11 जुलाई से श्रद्धा का सावन, ज्योतिर्लिंग महाकाल व चौरासी महादेव मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

SHRAWAN 2025: 11 जुलाई से श्रद्धा का सावन, ज्योतिर्लिंग महाकाल व चौरासी महादेव मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

वर्ष 2025 में श्रावण का महीना 11 जुलाई से शुरू होने जा रहा है श्रावण का पहला सोमवार 14 जुलाई को होगा। श्रावण महीने में धर्म नगरी अवंतिका उज्जैन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के दर्शन को पहुंचते हैं. इस बार भी ज्योतिर्लिंग महाकाल तथा चौरासी महादेव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ेगा।

By Dheeraj Belwal

Edited By: Dheeraj Belwal

Publish Date: Sun, 01 Jun 2025 04:02:07 PM (IST)

Updated Date: Sun, 01 Jun 2025 04:20:39 PM (IST)

11 जुलाई से उज्जैन महाकाल में उमड़ेगा जन सैलाब। (महाकाल ज्योतिर्लिंग)

HighLights

  1. 11 जुलाई से शुरू होगा श्रावण
  2. महाकाल में उमड़ेगी की आस्था
  3. शुभ कार्यों का बनेगा उत्तम योग

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। पंचांग की गणना के अनुसार 11 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत होगी। ज्योतिर्लिंग महाकाल तथा चौरासी महादेव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। एक माह में सात सर्वार्थसिद्धि तथा दो अमृतसिद्धि योग का संयोग बन रहा है। इस दिव्य योग में धार्मिक अनुष्ठान, नए कार्यों की शुरुआत तथा भूमि, भवन की खरीदी करना श्रेष्ठ रहेगा। श्रावण मास में विभिन्न पर्व त्यौहार का अनुक्रम भी बनेगा।

श्रावण में शिव पूजा का महत्व

ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला ने बताया धर्मशास्त्र में शिव का अर्थ कल्याण बताया गया है। श्रावण मास में शिव पूजा से चारों पुरुषार्थ की प्राप्ति होती है। शिव महापुराण के अनुसार श्रावण में बारह ज्योतिर्लिंग का दर्शन, चौरासी महादेव का पूजन, शिव कथा का श्रवण, शिव मंदिरों में जलाभिषेक व मृदा शिवलिंग का पूजन महाफलदायी बताया गया है। इससे मनुष्य के समस्त मनोरथ पूर्ण होकर के रोग, दोष से निवृत्ति मिलती है। श्रावण में घर में विराजित शिवलिंग की पूजा भी कामना भेद के अनुसार की जा सकती है। इस बार 11 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत होगी। श्रावणी पूर्णिमा पर 9 अगस्त को श्रावण का समापन होगा। इस एक माह में चार सोमवार रहेंगे। श्रावण मास मौसम की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहेगा। एक माह में ग्रहों का वक्रत्व व नक्षत्र परिवर्तन होगा, जो वर्षा की स्थिति को अलग-अलग प्रकार से प्रभावित करेगा।

एक माह में यह व्रत-त्यौहार खास

14 जुलाई : पहला श्रावण सोमवार

21 जुलाई : दूसरा श्रावण सोमवार, कामदा एकादशी

24 जुलाई : हरियाली अमावस्या

27 जुलाई : हरियाली तीज

28 जुलाई : तीसरा श्रावण सोमवार

29 जुलाई : नाग पंचमी

04 अगस्त : चौथ श्रावण सोमवार

09 अगस्त : रथा बंधन श्रावण का समापन

श्रावण में ग्रहों का वक्रत्व व नक्षत्र परिवर्तन

13 जुलाई को शनि वक्री होंगे।

15 जुलाई को गुरु का आद्रा नक्षत्र में प्रवेश।

16 जुलाई को सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश।

18 जुलाई को बुध वक्री होंगे।

19 जुलाई को सूर्य का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश।

20 जुलाई को राहु पूर्वा भाद्रपद व केतु पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

24 जुलाई को गुरु पुष्य नक्षत्र।

26 जुलाई को शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश होगा।

29 जुलाई को बुध पुष्य नक्षत्र।

कब-कब है सर्वार्थ सिद्ध योग?

12 जुलाई को सुबह 6.30 बजे से रात्रि पर्यंत।

17 जुलाई को सुबह 6 बजे से मध्य रात्रि तक।

21 जुलाई को सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक।

24 जुलाई को सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक।

30 जुलाई को सुबह 6 से रात 10 बजे तक।

04 अगस्त को सुबह 6.5 से रात 9.15 बजे तक।

08 अगस्त को सुबह से रात्रि पर्यंत।

अमृतसिद्धि योग कब

21 जुलाई को सुबह 8.46 बजे से रात अंत तक।

24 जुलाई को शाम 5.34 से रात अंत तक।

इस बार श्रावण-भाद्रपद मास की सवारी

14 जुलाई : श्रावण मास की पहली सवारी।

21 जुलाई : श्रावण मास की दूसरी सवारी।

28 जुलाई : श्रावण मास की तीसरी सवारी।

04 अगस्त : श्रावण मास की चौथी सवारी।

11 अगस्त : भाद्रपद मास की पहली सवारी।

18 अगस्त : श्रावण-भाद्रपद मास की राजसी सवारी।

यह मत भी शास्त्रीय मान्यता में प्रचलित

पं.डब्बावाला ने बताया धर्मशास्त्र की मान्यता के अनुसार आषाढ़ मास की पूर्णिमा से श्रावणी पूर्णिमा रक्षाबंधन तक एक माह श्रावण रहता है। द्वितीय गणना में श्रावण कृष्ण प्रतिपदा से श्रावणी पूर्णिमा तक मास की गणना की जाती है। दोनों ही गणना चक्र अपने स्थान पर स्थित है। पूर्णिमा से पूर्णिमा तक के गणना चक्र को मान्य किया जाए, तो इस बार 10 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र व ऐंद्रयोग की साक्षी के गुरुआदित्य योग के महासंयोग में श्रावण की शुरुआत हो रही है। वहीं श्रावण का समापन बुधादित्य योग में होगा।

Trending News