Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं घरेलू और कमर्शियल  सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV Rain Havoc: उत्तर प्रदेश में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं 8 नदियां, दो दिन में 63 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में सोना 4,065 और चांदी 9,158 रुपए रुपए हुई सस्ती, आज ये है भाव | Parmarth TV

Shri Ramchandra: प्रभु श्रीराम के नाम के साथ ‘चंद्र’ क्यों जोड़ा जाता है? जानें इसके पौराणिक कारण

Shri Ramchandra: प्रभु श्रीराम के नाम के साथ ‘चंद्र’ क्यों जोड़ा जाता है? जानें इसके पौराणिक कारण

भगवान श्रीराम, विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं। उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम, रघुनाथ, राघव जैसे कई नामों से जाना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि उनके नाम के साथ ‘चंद्र’ क्यों जोड़ा जाता है और उन्हें श्रीरामचंद्र क्यों कहा जाता है। इसके पीछे बेहद खास कारण हैं।

Publish Date: Tue, 28 Oct 2025 04:22:11 PM (IST)

Updated Date: Tue, 28 Oct 2025 04:23:17 PM (IST)

‘सूर्यवंश का चंद्रमा’ थे प्रभु श्रीराम।

HighLights

  1. ‘सूर्यवंश का चंद्रमा’ थे प्रभु श्रीराम।
  2. पढ़ें हनुमान जी से जुड़ी कथा।
  3. राम चंद्रमा के प्रति आकर्षित थे।

धर्म डेस्क। भगवान श्रीराम, विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं। उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम, रघुनाथ, राघव जैसे कई नामों से जाना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि उनके नाम के साथ ‘चंद्र’ क्यों जोड़ा जाता है और उन्हें श्रीरामचंद्र क्यों कहा जाता है? इसके पीछे बेहद खास कारण हैं।

श्रीराम सूर्यवंशी वंश में जन्मे थे, इसलिए उन्हें ‘सूर्यवंश का चंद्रमा’ भी कहा जाता है। ‘चंद्र’ शब्द का अर्थ केवल चंद्रमा नहीं, बल्कि उसकी सुंदरता, शीतलता और सौम्यता का प्रतीक भी है। वाल्मीकि रामायण में कई स्थानों पर भगवान राम की तुलना चंद्रमा से की गई है यानी जो मन को शांति और सुकून देने वाले हों।

यही वजह है कि उनके नाम के साथ ‘चंद्र’ जुड़ा हुआ है। चंद्रमा की तरह श्रीराम का स्वभाव भी सौम्य, शांत और करुणामय था। उनके नाम में ‘चंद्र’ जोड़ना उनके इन दिव्य गुणों का प्रतीक है।

हनुमान जी से जुड़ी कथा

naidunia_image

रामचरितमानस के सुंदरकांड में लिखा है –

‘कह हनुमंत सुनहु प्रभु ससि तुम्हारा प्रिय दास।

तव मूरति बिधु उर बसति सोइ स्यामलता आभास।।’

इसका अर्थ है कि हनुमान जी ने चंद्रमा में भगवान राम की छवि देखी और कहा कि चंद्रमा आपका प्रिय दास है। इसी कारण भगवान को रामचंद्र कहा जाने लगा।

एक अन्य कथा के अनुसार, बचपन में श्रीराम चंद्रमा के प्रति बहुत आकर्षित थे। जब वे रोते थे, तो माता कौशल्या उन्हें एक पात्र में पानी के जरिए चंद्रमा का प्रतिबिंब दिखाकर शांत कर देती थीं। तभी से भगवान राम और चंद्रमा के बीच यह स्नेहपूर्ण संबंध माना जाता है।

Trending News