Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Shukra Budh Gochar 2025: इसी महीने होगा शुक्र और बुध का गोचर… नोट कर लीजिए बुरे प्रभावों से बचने के उपाय

Shukra Budh Gochar 2025: इसी महीने होगा शुक्र और बुध का गोचर… नोट कर लीजिए बुरे प्रभावों से बचने के उपाय

Shukra Budh Gochar 2025: जून के महीने में कई ग्रह अपनी स्थिति में बदलाव करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा असर मूल राशि पर पड़ता है। यह बदलाव सकारात्मक भी हो सकता है और नकारात्मक भी।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 02 Jun 2025 01:11:24 PM (IST)

Updated Date: Mon, 02 Jun 2025 01:11:24 PM (IST)

जून में बुध और शुक्र का राशि परिवर्तन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. वृषभ राशि वालों की विदेश यात्रा का प्लान बनेगा
  2. धन लाभ होगा, भोग-विलास के प्रति रुझान बढ़ेगा
  3. कर्क राशि वालों को मुश्किल समय झेलना पड़ेगा

धर्म डेस्क, इंदौर (Shukra Budh Gochar 2025)। जून में शुक्र और बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इंदौर के ज्योतिषाचार्य पं. हर्षित मोहन शर्मा के अनुसार, बुध का कर्क में गोचर होने से कर्क राशि वालों पर और शुक्र का वृषभ में गोचर होने से वृषभ पर प्रभाव पड़ेगा।

29 जून: शुक्र ग्रह का वृषभ में गोचर

दिनांक 29 जून को शुक्र ग्रह दिन के 01 बजकर 49 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। यह राशि शुक्र ग्रह की राशि है। यह स्थिति 26 जुलाई तक बनी रहेगी। यह गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है।

वृषभ राशि को जो लोग विदेश जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं, उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है। व्यक्ति के रहन-सहन, खान-पान में उच्च कोटि का बदलाव नजर आएगा। जातक साज-सज्जा आदि पर धन व्यय कर सकते हैं।

naidunia_image

इस अवधि में वृषभ राशि वाले प्रॉपर्टी और वाहन क्रय कर सकते हैं। जातक का झुकाव अपोजिट लिंग के प्रति अधिक रहेगा। जातक भोग विलास में समय व्यतीत कर सकते हैं।

सलाह दी जाती है इस समय को अपने व्यक्तित्व विकास की तरफ अधिक लगाए। इस दौरान अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिरता आएगी। जो जातक बेरोजगार हैं, उन्हें इस अवधि में रोजगार मिल सकता है। जातक अपने स्वयं का व्यापार भी शुरू कर सकता है।

  • उपाय: प्रतिदिन लक्ष्मी माता की आरती करें या संतोषी माता को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं। बुजुर्गों की सेवा करें।

22 जून: बुध ग्रह का कर्क में गोचर

दिनांक 22 जून 2025 को राजकुमार ग्रह बुध कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह गोचर रात्रि 09 बजकर 20 मिनट पर होगा। यह गोचर कर्क राशि के जातकों को प्रतिकूल फल देने वाला रहेगा।

कर्क राशि वाले इस दौरान डिप्रेशन का सामना कर सकते हैं। मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में निकट का व्यक्ति धोखा दे सकता है। किसी भी दस्तावेज पर सिग्नेचर करने के पहले उसे अच्छे से जांच परख कर लें।

naidunia_image

यहां भी क्लिक करें – जल्द होने वाला है बृहस्पति और बुध का राशि परिवर्तन… कौन-सी है वो राशि, जिस पर होगा असर

घर-गृहस्थी में क्लेश का वातावरण निर्मित हो सकता है, सतर्क रहें। जातक अपनी वाणी के द्वारा निकट के व्यक्तियों को ठेस पहुंचा सकता है। इस अवधि में धन उधार देने से बचें। जितना हो सके अध्यात्म को अपनाएं।

वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें। सलाह दी जाती है कोई भी बड़ा निर्णय इस अवधि में ना लें। व्यापार-व्यवसाय में अचानक हानि हो सकती है, सतर्क रहें। जो जातक बेरोजगार हैं, उन्हें धैर्य रखने की आवश्यकता है। निराश ना हो। स्वास्थ्य को लेकर भी यह समय अच्छा नहीं रहेगा। जातक को पुराना कोई रोग उभर कर वापस आ सकता है। इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें। पौष्टिक आहार लें और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में अपनाए।

  • उपाय: बुधवार के दिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें नियमित गणेश जी की आरती करे और दूर्वा चढ़ाएं।
Trending News