31 मई को शुक्र का मेष राशि में गोचर कई राशियों के लिए चुनौतियां लेकर आ रहा है। इस गोचर का प्रभाव विशेषकर मेष, वृषभ, कर्क और कन्या राशि के जातकों पर नकारात्मक रहेगा। इन राशियों को निर्णय, व्यवहार और वित्तीय मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 30 May 2025 04:01:31 PM (IST)
Updated Date: Fri, 30 May 2025 04:01:31 PM (IST)
HighLights
- मेष: गुस्सा नियंत्रित करें
- वृषभ: सेहत पर ध्यान दें
- कर्क: खर्च नियंत्रण में रखें।
धर्म डेस्क, इंदौर। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का गोचर जीवन में बड़ा असर डालता है। शुक्र को धन और वैभव का ग्रह माना जाता है। 31 मई (शनिवार) को शुक्र का मेष राशि में गोचर होगा, जो कि सभी राशियों के जीवन में असर डालेंगी। इस आर्टिकल में विस्तार से बताएंगे कि किन जातकों को इस गोचर से सावधान रहने की जरूरत है।
मेष
शुक्र के गोचर से मेष राशि के जातकों को बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान हर बड़े फैसले से पहले सलाह लेने की जरूरत है। लापरवाही नुकसान दे सकती है। इस दौरान क्रोध और अहंकार आपके काम को बिगाड़ सकता है, इसलिए विनम्रता को बनाए रखें।
वृषभ
वृषभ वालों को इस गोचर में कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए इसका विशेष ध्यान रखें। ऑफिस में सहकर्मियों से बहस से बचें, क्योंकि विवाद की स्तिथि बन सकती है। निवेश से पहले बहुत सावधानी बरतें, क्योंकि नुकसान की पूरी-पूरी संभावना है। अपना काम पूरी मेहनत के साथ करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को नौकरी के दौरान बहुत ही काम करना पड़ सकता है। व्यवसाय करने वाले जातकों को लाभ कम मिलेगा। खर्चे बढ़ेंगे। यह आपको काफी मानसिक तनाव देने वाला होगा।
कन्या
शुक्र का गोचर कन्या राशि वालों को बहुत ही नुकसान देकर जाएगा। व्यवसाय में अचानक से नुकसान होना शुरू होगा, जिससे तनाव की स्थिति बनेगी। आपको अपने व्यवहार में विनम्रता लानी होगी, जिससे कोई विवाद पैदा न हो। किसी से भी मतभेद आपको आर्थिक रूप से तोड़ सकता है। रुपयों को उधार न दें।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।







