Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Shukra Gochar 2025: शुक्र के गोचर से इन तीन राशियों के भाग्य होंगे उदय, मई से बरसेगा धन

Shukra Gochar 2025: शुक्र के गोचर से इन तीन राशियों के भाग्य होंगे उदय, मई से बरसेगा धन

31 मई को शुक्र का मेष राशि में गोचर होने जा रहा है, जिससे तीन राशियों की किस्मत चमक सकती है। शुक्र ऐश्वर्य, प्रेम और धन के कारक हैं, इसलिए इनका शुभ प्रभाव जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है। ये परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होंगे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 12 Apr 2025 04:12:27 PM (IST)

Updated Date: Sat, 12 Apr 2025 04:14:39 PM (IST)

इन तीन राशियों को गोचर से होगा विशेष फायदा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. तीन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।
  2. धन, प्रेम और आकर्षण में वृद्धि संभव है।
  3. व्यापार और करियर में लाभ मिलने के योग

धर्म डेस्क, इंदौर। 31 मई को शुक्र ग्रह का मेष राशि में गोचर होगा, जिसका सभी राशियों पर असर पड़ने वाला है। दरअसल, शुक्र प्रेम, आकर्षण, ऐश्वर्य व धन-संपत्ति के कारक माने जाते हैं। इनका किसी भी राशि के अच्छा होना बहुत ही लाभदायक होता है।

अभी शुक्र मीन राशि में हैं। जब ये मेष राशि में प्रवेश करेंगे, तब तीन राशियों के बहुत ही सकारात्मक समय आएगा। इस आर्टिकल में उन तीन राशियों के बारे में विस्तार से बताएंगे, जिनके सितारे बुलंद होने वाले हैं।

मिथुन राशि

naidunia_image

  • शुक्र का गोचर मिथुन राशि वाले जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक होने वाला है, क्योंकि यह उनके ग्यारहवें भाव पर होगा। यह उनकी हर इच्छा की पूर्ति करेगा। उनको हर क्षेत्र में मुनाफा मिलेगा। उनको इस दौरान संतान का सुख भी मिल सकता है। व्यापार में नई डील मिल सकती है, जिससे बहुत ही लाभ होगा।
  • आपको निवेश या सट्टे में भी लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। कुल मिलाकर आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी होगी। आपके पार्टनर से संबंध बहुत ही अच्छे होंगे।

सिंह राशि

naidunia_image

सिंह राशि की लव व प्रोशनल लाइफ बहुत ही शानदार होने वाली है। आपकी राशि के लिए शुक्र का गोचर दसवें भाग पर होगा, जो कि कर्म का स्थान होता है। नौकरीपेशा वाले जातकों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। व्यापारियों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे मुनाफा बहुत होगा। पार्टनर के साथ संबंध अच्छे होंगे।

कुंभ राशि

naidunia_image

शुक्र के गोचर कुंभ राशि के तीसरे भाव में होने से पराक्रम, साहस व कभी न हार मानने वाला मोटिवेशन मिलेगा। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। इस दौरान आपके सारे रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति बहुत ही मजबूत होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। नई नौकरी मिल सकती है या आपको दूसरी जगह भी भेजा जा सकता है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News