Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Solar Eclipse 2026: साल के पहले ग्रहण में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, तो इन्हें रहना होगा सावधान

Solar Eclipse 2026: साल के पहले ग्रहण में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, तो इन्हें रहना होगा सावधान

Solar Eclipse 2026: वर्ष 2026 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2026) 17 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण श …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 07 Jan 2026 05:54:08 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Jan 2026 05:54:08 PM (IST)

Solar Eclipse 2026: साल के पहले ग्रहण का राशियों पर असर

HighLights

  1. 17 फरवरी को शाम 05:26 से रात 07:57 तक रहेगा प्रभाव
  2. मिथुन-मकर को धन लाभ, कुंभ-सिंह को रहना होगा सावधान
  3. भारत में अदृश्य होने के कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा

धर्म डेस्क। वर्ष 2026 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2026) 17 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण शाम 05:26 बजे शुरू होगा और रात 07:57 बजे समाप्त होगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से सभी 12 राशियों पर इसका गहरा प्रभाव पड़ेगा।

किन राशियों को रहना होगा सावधान?

सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव मेष, सिंह और कुंभ राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है। चूंकि ग्रहण के समय सूर्य देव कुंभ राशि में ही विराजमान रहेंगे, इसलिए कुंभ राशि वालों को मानसिक तनाव और विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य हैं, अतः उन्हें विशेष सावधानी बरतनी होगी। कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए भी यह समय प्रतिकूल रह सकता है; विशेषकर मीन राशि के जातकों को संपत्ति विवाद और अप्रिय घटनाओं से बचने की सलाह दी गई है।

किसे मिलेगा लाभ?

मिथुन और मकर राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण कुछ मामलों में शुभ परिणाम ला सकता है। मिथुन राशि वालों को धन प्राप्ति के योग हैं, वहीं मकर राशि से जुड़े रियल स्टेट कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। वृषभ और कर्क राशि के लिए प्रभाव मिश्रित रहेगा, जहां महादशा अनुकूल होने पर अचानक धन लाभ की संभावना बन सकती है।

उपाय और बचाव

ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए ज्योतिषियों ने राशि अनुसार मंत्र जप की सलाह दी है। मेष राशि वालों को हनुमान चालीसा, सिंह और कन्या को विष्णु सहस्त्रनाम, और कुंभ व मकर राशि वालों को महामृत्युंजय मंत्र या भगवान शिव की उपासना करने का सुझाव दिया गया है। तुला और वृषभ राशि के जातकों के लिए मां दुर्गा की आराधना कल्याणकारी रहेगी।

Trending News