Success Mantra: अक्सर लोगों के मन में दुविधा रहती है कि मंदिर जाएं, तो ईश्वर से कुछ मांगे या न मांगे? क्या ईश्वर से बिना मांगे भी सब कुछ मिल सकता है? अब जैन साध्वी आर्यिका माता विजिज्ञाश्री ने इस दुविधा को हल किया है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 21 May 2025 01:11:51 PM (IST)
Updated Date: Wed, 21 May 2025 01:11:51 PM (IST)
HighLights
- इंदौर में हुआ आर्यिका माता विजिज्ञाश्री का प्रवचण
- बोलीं- पुजारी बनकर मंदिर जाना, भिक्षुक बनकर नहीं
- श्रद्धा पूर्वक भक्ति करेंगे तो सब कुछ बिन मांगे मिलेग
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: भिक्षुक दो प्रकार के होते हैं। एक वह जो मंदिर के बाहर बैठकर मंदिर आने वालों से मांगते हैं और दूसरे वह जो मंदिर में जाकर भगवान के सामने हाथ जोड़कर मनौती मांगते हैं और कहते हैं कि है भगवान, मेरा फला फला काम कर दो, मेरी इच्छा पूरी कर दो। जैन आगम कहता है कि भगवान ना कुछ लेते हैं, ना किसी को कुछ देते हैं।
यह बाता आर्यिका माता विजिज्ञाश्री ने मध्य प्रदेश के इंदौर में कही। दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में धर्म सभा का आयोजन किया गया।
प्रवचन में माताजी ने कहा कि वर्तमान में जो कुछ तुम्हें मिला है या मिलेगा, वह सब तुम्हारे पुण्य से और तुम्हारे अंतराय कर्म के क्षय होने से मिला है और मिलेगा। इसलिए मंदिर में भगवान के पास जब भी जाओ, पुजारी बनकर।
उनके अनुसार, मंदिर में भगवान की श्रद्धा एवं भक्ति भाव से पूजा करने के लिए जाना, कुछ मांगने के लिए भिक्षुक बनकर मत जाना। श्रद्धा पूर्वक भगवान की भक्ति करने से पुण्य का बंध होगा और पुण्य बंध से तुम्हें बिना मांगे ही वह सब कुछ मिल जाएगा, जो तुम भगवान से मांगना चाहते हो।







