Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Sunday Rashifal: आज कोई बड़ा काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा… जानिए सभी 12 राशियों का संडे राशिफल

Sunday Rashifal: आज कोई बड़ा काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा… जानिए सभी 12 राशियों का संडे राशिफल

Sunday Rashifal in Hindi: छुट्टी का दिन रविवार विभिन्न राशि वालों के लिए शानदार रहेगा। तुला राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। वृश्चिक राशि वाले बहुत दिन से जिस काम के बारे में मंथन कर रहे हैं, वो किसी विशेष व्यक्ति की मदद से आज पूरा होगा। धनु राशि वाले आज किसी व्यर्थ की उलझन में फंस सकते हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sun, 08 Jun 2025 06:09:00 AM (IST)

Updated Date: Sun, 08 Jun 2025 07:19:03 AM (IST)

8 जून 2025, रविवार का राशिफल

HighLights

  1. मकर – वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
  2. कुंभ – स्वास्थ्य में लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
  3. मीन – जीवन से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर (Sunday Rashifal in Hindi)। दिनांक 8 जून 2025, रविवार को विक्रम सम्वत 2082, मास अमांत ज्येष्ठ, मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ और तिथि द्वादशी है। इंदौर के ज्योतिषाचार्य पं. हर्षित मोहन शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

naidunia_image

आज भागदौड़ से भरा दिन रहेगा। फालतू के काम में उलझ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे। परिवार में संपत्ति विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहने की कोशिश करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

naidunia_image

आज के दिन सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। लापरवाही की कीमत खराब सेहत के रूप में चुकाना पड़ सकती है। किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में आज कोई नया काम शुरू ना करें। व्यापार में कोई बड़ा जोखिम भी न उठाएं। परिवार में जीवन साथी से मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन सैर-सपाटे में गुजरेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बिजनेस मे आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे। कोई नया वाहन अथवा मकान खरीद सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन बहुत अलर्ट रहने की जरूरत है। किसी खास काम से दूसरे शहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कोर्ट केस में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए सोर्स बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के लिए आज कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

naidunia_image

आज लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें व्यवधान आएगा। परिवार में लोग आपके खिलाफ हो सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

naidunia_image

आज किसी बात को लेकर मन अशांत रहेगा। कोई अज्ञात भय मन में महसूस करेंगे। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बिजनेस में घाटा उठाना पड़ सकता है। किसी अपने के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। परिवार में माहौल आपके खिलाफ रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

naidunia_image

आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ काम आज पूरा होगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। नई कार या दोपहिया वाहन खरीद सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन शानदार रहेगा। बहुत दिन से जिस काम के बारे में मंथन कर रहे हैं, वो किसी विशेष व्यक्ति की मदद से आज पूरा होगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। कोई नई प्लानिंग बनेगी। परिवार में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

naidunia_image

आज आप किसी व्यर्थ की उलझन में फंस सकते हैं। किसी की साजिश का शिकार हो सकते हैं। इसलिए अलर्ट रहें। अपने आसपास के लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। बिजनेस में रुकावट प्रतीत होगी. किसी अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार ना दें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

naidunia_image

आज मन अशांत रहेगा। आज किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज सही नहीं होगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)naidunia_image

आज दिन अच्छा है। स्वास्थ्य में लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। बिजनेस में किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से कोई बड़ी डील या बड़ा काम मिल सकता है परिवार में मांगलिक आयोजन होंगे। परिवार के लोग आपके साथ रहेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन शानदार रहेगा। आप जीवन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आने वाले दिनों में इस फैसले का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा।

Trending News