Sunday Rashifal May 25, 2025: विभिन्न राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। तुला राशि वालों को सेहत में सुधार महसूस होगा। वृश्चिक राशि वाले आज प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों को सावधानी पूर्वक करें। धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक तौर से अच्छा रहेगा।
By Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 25 May 2025 06:13:00 AM (IST)
Updated Date: Sun, 25 May 2025 07:21:55 AM (IST)
Sunday Rashifal May 25, 2025: 25 मई, रविवार का राशिफल
HighLights
- मकर: बिजनेस में स्थिति सामान्य रहेगी।
- कुंभ: आपके व्यवहार की तारीफ होगी।
- मीन: आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा।
धर्म डेस्क, इंदौर (Sunday Rashifal May 25, 2025): आज दिनांक 25 मई 2025, रविवार को विक्रम सम्वत 2082, मास अमांत वैशाख, मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ और तिथि त्रयोदशी है। इंदौर के ज्योतिषाचार्य पं. हर्षित मोहन शर्मा से जानिए सम्पूर्ण दैनिक राशिफल
- मेष – आज दिन अच्छा रहेगा। सेहत में लाभ महसूस होगा। कोई पुराना दोस्त आज आपसे मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। किसी बड़े निवेश में आपको पार्टनर बनने का मौका मिल सकता है। इससे आगामी समय में आर्थिक लाभ होगा। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।
वृषभ – आज का दिन मन मुताबिक रहने वाला है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। आज अपने किसी सहयोगी से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। पिछले दिनों से चले आ रहे मतभेद दूर होंगे।
मिथुन- आज के दिन कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर सेहत के मोर्चे पर सजग रहें। खानपान पर कंट्रोल करें। वाद-विवाद से दूर रहें। कुछ बातों का नजरअंदाज करने से आप सुकून महसूस करेंगे। वाणी पर संयम रखें।
कर्क – आज कोई ऐसी घटना घटेगी, जिससे मन अशांत रहेगा। किसी परिचित को लेकर बुरी खबर आ सकती है। आज मन में नकारात्मक विचार न आने दें। अपने व्यवहार में संयम रखें। व्यापार व्यवसाय में भी आर्थिक सुधार देखने को मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।
सिंह – आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। यात्रा पर जाएं तो सावधानी बरतें। बिजनेस में सोच-विचार के बाद ही निवेश करें। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। अपने लाइफ पार्टनर और बच्चों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
कन्या – आज का दिन सामान्य रहेगा। पुराना उलझा हुआ पैसा आपको मिल सकता है, जिससे आपका बिगड़ा हुआ काम बनेगा। वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। साथ ही परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
तुला – आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। बीते दिनों से चल रहा खराब स्वास्थ्य आज राहत देगा। हालांकि काम की अधिकता के कारण आप कुछ परेशान महसूस करेंगे। परिवार में प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सामने आ सकता है।
वृश्चिक – आज बिजनेस में नफा-नुकसान की स्थिति बनी रहेगी। पहले लिए गए लोन के कारण आज आर्थिक परेशानी महसूस करेंगे। व्यर्थ के विवाद से दूर रहें। अपनी वाणी पर संयम रखें। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों को सावधानी पूर्वक करें। किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आज नुकसानदायक रहेगा।
धनु – आज का दिन आर्थिक तौर से अच्छा रहेगा। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। आज किसी नई पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ के योग बनेंगे। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है।
मकर – आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। बिजनेस में स्थिति सामान्य रहेगी। आज किसी से आर्थिक तौर सहायता मांगनी पड़ सकती है। जीवन साथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी सामने आ सकती है। लाइफ पार्टनर से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में आपसी कलह की आशंका है।
कुंभ – आज का दिन ठीक-ठाक है। किसी जरूरी काम के पूरा होने से मन में खुशी रहेगी। कोई सरकारी काम पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी। आज आपके व्यवहार की सब दूर तारीफ होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।
मीन – आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा। कोई विशेष ऑफर मिलने से कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से आपका मिलना होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन मिल सकता है। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।